अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के घर पर हमला

Categorized as समाचार

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के घर की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। हालांकि, इस बात की पुष्टि फिलहाल नहीं हो पाई है कि कौन उनके आवास के अंदर घुसा है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। 

अमेरिकी मीडिया ने संघीय कानून प्रवर्तन के सूत्रों के हवाले से बताया कि उपराष्ट्रपति वेंस के ओहायो आवास पर हुई घटना के बाद एक व्यक्ति कस्टडी में है और जांच चल रही है।

सीएनएन ने यूएस सीक्रेट सर्विस के हवाले से बताया कि वेंस परिवार घटना के दौरान घर पर नहीं था। वहीं शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों का मानना है कि हमलावर उपराष्ट्रपति वेंस के घर में नहीं घुसा था।

अमेरिकी मीडिया आउटलेट्स ने घटना की तस्वीर साझा की है, जिसमें घर की खिड़कियों को नुकसान दिखाई दे रहा है, लेकिन अभी यह साफ नहीं है कि असल में क्या हुआ।

Also Read : ओवैसी के पास आरएसएस प्रमुख पर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार नहीं है : महायुति

कानून प्रवर्तन अधिकारी ने अमेरिकी मीडिया को बताया कि अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या कोई व्यक्ति वेंस या उसके परिवार को टारगेट कर रहा था।

डब्लूसीपीओ की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार की सुबह वेंस के घर की कई खिड़कियां टूटी हुई मिलीं। हालांकि वेंस और उनका परिवार जनवरी 2025 में ही वॉशिंगटन में उपराष्ट्रपति के आधिकारिक आवास में शिफ्ट हो गए थे, लेकिन सिनसिनाटी में उनकी प्रॉपर्टी अभी भी उनके पास है, जहां वे अक्सर रहते हैं।

अमेरिकी मीडिया ने बताया कि मौके के वीडियो फुटेज में अधिकारी अंधेरे में घर के आस पास चलते हुए दिखे; उनकी फ्लैशलाइट से देखा जा सकता है कि कम से कम तीन खिड़कियों में छेद हो गए। फिलहाल इस घटना को लेकर विस्तार से जानकारी सामने नहीं आई है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo