रूस, क्यूबा सहित अनेक देशों ने निंदा की

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले की दुनिया के कई देशों ने कड़े शब्दों में निंदा की है। रूस के साथ साथ बेलारूस, ईरान, क्यूबा आदि देशों ने अमेरिकी हमले की निंदा की है। रूस के विदेश मंत्रालय ने शनिवार को वेनेजुएला के खिलाफ अमेरिका की कार्रवाई की कड़ी निंदा की। रूस ने इसे ‘सशस्त्र हमला’ बताया और कहा कि इससे हालात और बिगड़ सकते हैं। रूस के विदेश मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘इन कार्रवाइयों को सही ठहराने के लिए जो कारण बताए जा रहे हैं वो सही नहीं हैं’।

उधर क्यूबा ने कहा है कि अमेरिका वेनेजुएला की जनता के खिलाफ स्टेट टेररिज्म कर रहा है। क्यूबा के राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से शनिवार को जारी बयान में कहा गया कि लैटिन अमेरिका और कैरेबियाई क्षेत्र को लंबे समय से शांति का क्षेत्र माना जाता रहा है, लेकिन अब इस शांति को बेरहमी से तोड़ा जा रहा है। क्यूबा ने आरोप लगाया कि अमेरिका का यह कदम न सिर्फ वेनेजुएला की संप्रभुता पर हमला है, बल्कि पूरे क्षेत्र की स्थिरता के लिए भी खतरा है। क्यूबा ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से दखल देने की अपील की है।

वेनेजुएला के पड़ोसी देश कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने सोशल मीडिया में पोस्ट करके कहा, ‘इस समय काराकस पर बमबारी हो रही है। पूरी दुनिया को अलर्ट किया जाता है’। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र संघ से मामले की जांच करने को कहा। हालांकि उन्होंने यह साफ नहीं किया कि हमले किसने किए। पेट्रो ने संयुक्त राष्ट्र की तत्काल बैठक बुलाने की भी मांग की।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo