बांग्लादेश में चौथे हिंदू की हत्या

Categorized as समाचार

ढाका। बांग्लादेश में एक और हिंदू की हत्या कर दी गई है। पिछले 15 दिन में यह चौथी हत्या है। 50 साल के कारोबारी खोकन चंद्र दास पर 31 दिसंबर को धारदार हथियारों से हमला किया गया था। शनिवार को अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। खोकन दास पर शरियतपुर जिले के दामुद्या इलाके में केउरभांगा बाजार के पास हमला हुआ। उस समय वे अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे।

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि हमलावरों ने खोकन दास बुरी तरह पीटा, धारदार हथियार से हमला किया और फिर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। जान बचाने के लिए वे सड़क किनारे तालाब में कूद गए, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने शोर मचाया। हमलावर मौके से फरार हो गए थे। स्थानीय लोगों ने उन्हें शरियतपुर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर ढाका रेफर कर दिया गया। ढाका में तीन दिन उनका इलाज चला, लेकिन शरीर के ज्यादा झुलस जाने की वजह से उन्हें बचाया नहीं जा सका।

बांग्लादेश में 15 दिन के भीतर चार हिंदुओं की हत्या की जा चुकी है। सबसे पहले 18 दिसंबर को दीपू चंद्र दास की हत्या हुई। उसके बाद 24 दिसंबर को भीड़ ने 29 साल के अमृत मंडल उर्फ सम्राट की पीट पीटकर हत्या कर दी गई थी। तीसरी हत्या 29 दिसंबर को मैमनसिंह जिले में हुई, जहां कपड़ा फैक्टरी के एक 42 साल के कर्मचारी बजेंद्र बिस्वास की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गौरतलब है कि भारत और शेख हसीना के विरोधी नेता शरीफ उस्मान हादी की हत्या के बाद से पूरे बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले का सिलसिला तेज हुआ है।


Previous News Next News

More News

बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार पर लोगों की टिकी निगाह: सम्राट चौधरी

April 23, 2026

बिहार में भाजपा के नेतृत्व में पहली बार बनी सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा अब तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दिल्ली में भाजपा के बड़े नेताओं से मुलाकात करने के बाद पटना में पूर्व मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से भेंट की है।   इसके बाद यह तय माना…

मध्य प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर के आत्मनिर्भरता की तरफ बढ़ते कदम: मोहन यादव

April 23, 2026

मध्य प्रदेश में पथ-विक्रेता स्ट्रीट वेण्डर के जीवन में बदलाव आ रहा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि स्ट्रीट वेंडर को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना ने आत्मनिर्भरता की तरफ कदम बढ़ाने का मौका दिया है।   मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के सफल क्रियान्वयन में मध्य प्रदेश ने देशभर में…

होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही रुकी, वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी

April 23, 2026

ईरान द्वारा दो जहाजों को जब्त करने के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही ठप्प हो गई है, जिनमें एक गुजरात के कांडला बंदरगाह जा रहा था। इससे तेल और गैस की सप्लाई को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है, क्योंकि दुनिया के करीब 20 प्रतिशत ऊर्जा निर्यात इसी रास्ते से गुजरते हैं।  इसका असर…

योगी सरकार ने असमय बारिश से प्रभावित गेहूं पर दी राहत

April 23, 2026

असमय हुई बारिश से प्रभावित गेहूं की फसल को देखते हुए सरकार ने किसानों को बड़ी राहत दी है। रबी विपणन सत्र 2026-27 के लिए गेहूं की खरीद अब शिथिल मानकों के साथ की जाएगी। इसका उद्देश्य किसानों को नुकसान से बचाना और उन्हें मजबूरी में कम दाम पर फसल बेचने से रोकना है।   सरकार…

पश्चिम बंगाल में 3 बजे तक 78.77 और तमिलनाडु में 70 फीसदी मतदान

April 23, 2026

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनावों को लेकर गुरुवार को मतदान जारी है। पश्चिम बंगाल में पहले चरण की वोटिंग हो रही है। जबकि, तमिलनाडु में एक ही चरण में मतदान संपन्न होगा। इसी बीच, भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार विभिन्न राज्यों में मतदान का रुझान सामने आया…

logo