खालिद उमर की जमानत पर कल आएगा फैसला

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। दिल्ली में 2020 में हुए दंगों की साजिश रचने के आरोप में गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम कानून यानी यूएपीए के तहत गिरफ्तार जेएनयू के पूर्व छात्र उमर खालिद की जमानत पर सोमवार को फैसला आ सकता है। शनिवार को बताया गया कि दिल्ली दंगे की साजिश के आरोपियों उमर खालिद और शरजील इमाम सहित अन्य की जमानत याचिकाओं पर पांच जनवरी को सुप्रीम कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा। उमर खालिद का मामला हाल में फिर चर्चा में आया था, जब न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने उनको चिट्ठी लिख कर उनके प्रति समर्थन जताया।

बहरहाल, जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस एनवी अंजारिया की पीठ ने 10 दिसंबर को इन आरोपियों की अलग अलग जमानत याचिकाओं पर सुनवाई पूरी करने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस की ओर से सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता और अतिरिक्त सॉलिसीटर जनरल एसवी राजू ने दलीलें पेश कीं, जबकि आरोपियों की ओर से वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल, अभिषेक सिंघवी, सिद्धार्थ दवे, सलमान खुर्शीद और सिद्धार्थ लूथरा ने पक्ष रखा।

उमर खालिद,  शरजील इमाम और अन्य आरोपियों पर यूएपीए के साथ तत्कालीन भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। दिल्ली पुलिस का आरोप है कि ये आरोपी फरवरी 2020 में हुए दिल्ली दंगों की बड़ी साजिश के मास्टरमाइंड थे। इन दंगों में 53 लोगों की मौत हुई थी और सात सौ से अधिक लोग घायल हुए थे। गौरतलब है कि नागरिकता संशोधन कानून यानी सीएए और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर, एनआरसी के खिलाफ हो रहे व्यापक प्रदर्शनों के दौरान हिंसा भड़की थी।


Previous News Next News

More News

यूपी कांग्रेस में कुछ और बदलेगा क्या?

August 4, 2026

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने राज्य के प्रभारी अविनाश पांडे को हटा दिया। उनकी जगह दलित समुदाय से आने वाले और आम आदमी पार्टी से कांग्रेस में आए राजेंद्र पाल गौतम को प्रदेश का प्रभारी बनाया गया। वे थोड़े दिन पहले बिना बुलाई औऱ बिना समय लिए बसपा…

केसीआर की पार्टी भी परिसीमन का समर्थन करेगी

August 4, 2026

केंद्र सरकार महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने के लिए बने नारी शक्ति वंदन कानून में संशोधन और परिसीमन का बिल लाने वाली है। इस बिल के लिए दो तिहाई समर्थन का बंदोबस्त किया जा रहा है। तृणमूल कांग्रेस के 20 लोकसभा सांसदों के टूट जाने के बाद सरकार के संसदीय प्रबंधक इसे मुश्किल नहीं…

पंजाब में अचानक बढ़े प्रदर्शन

August 4, 2026

पंजाब में अगले साल उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के साथ ही विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। दो अन्य राज्यों गोवा और मणिपुर में भी साथ ही चुनाव होंगे। इन चुनावों से पहले कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी का प्रदर्शन और देश भर में छात्रों व युवाओं की नाराजगी दिखी है। यह भाजपा के लिए…

बसपा खत्म हो गई, ड्रामे खत्म नहीं हो रहे

August 4, 2026

बहुजन समाज पार्टी खत्म होने की कगार पर है। उसका वोट आधार सिमट कर 10 फीसदी के आसपास आ गया है। उसके पास लोकसभा में कोई सांसद नहीं है और राज्य की विधानसभा में सिर्फ एक विधायक हैं और वह भी अपने दम पर जीते हुए। राज्यसभा में एक रामजी गौतम हैं, जो रिटायर हो…

शान के साथ विदा

August 4, 2026

भारत के पदकों में सबसे ज्यादा योगदान एथलेटिक्स एवं पैरा-एथलेटिक्स का रहा, जिसमें 16 मेडल हासिल हुए। मगर, भारत की शान बढ़ाने का सबसे ज्यादा श्रेय बॉक्सरों को है, जिन्होंने सात स्वर्ण सहित 10 पदक जीते। कॉमनवेल्थ गेम्स से भारतीय दल ने शान से विदाई ली है। स्कॉटलैंड के ग्लासगो में 11 दिन के इस…

logo