अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति को पत्नी समेत हिरासत में लिया

Categorized as समाचार

वेनेजुएला में शनिवार को ताबड़तोड़ हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। ट्रंप ने दावा किया है कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी अमेरिका के कब्जे में हैं।  

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर लिखा, “संयुक्त राज्य अमेरिका ने वेनेजुएला के खिलाफ एक बड़ा हमला किया है। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को उनकी पत्नी के साथ पकड़ लिया गया है और देश से बाहर ले जाया गया है।

वेनेजुएला के रक्षा मंत्री ने कहा, “बोलिवेरियन देश की नेशनल आर्म्ड फोर्स पूरी दुनिया को बताती है कि आज 3 जनवरी की सुबह-सुबह वेनेजुएला देश को यूनाइटेड स्टेट्स सरकार के सबसे आपराधिक सैन्य हमले का निशाना बनाया गया है।” हमले के बाद वेनेजुएला में नेशनल इमरजेंसी की घोषणा कर दी गई है।

दरअसल, यह पूरा मामला ड्रग्स की तस्करी से जुड़ा हुआ है। अमेरिका ने लगातार वेनेजुएला को बड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी थी। कैरेबियन सागर में अमेरिका की तरफ से कार्रवाई भी की गई। वहीं दबाव बढ़ाने के लिए हाल ही में अमेरिका ने वेनेजुएला की तेल कंपनियों और उनसे जुड़े जहाजों पर प्रतिबंध लगाया था।

Also Read : छत्तीसगढ़: सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 14 माओवादी ढेर

अमेरिका लगातार आरोप लगाता रहा है कि वेनेजुएला की तरफ से भारी पैमाने पर यूएस के अंदर ड्रग्स भेजे जा रहे हैं। ट्रंप सरकार ने सीधा राष्ट्रपति निकोलस मादुरो पर भी आरोप लगाए थे।

इतना ही नहीं, ट्रंप ने अमेरिका में राष्ट्रपति मादुरो और उनके परिवार की सभी संपत्तियों को फ्रीज कर दिया। वहीं अमेरिका पर लंबे समय से वेनेजुएला की राजनीति में दखल देने और प्रभावित करने के आरोप भी लगते रहे हैं।

वहीं दूसरी तरफ दोनों देशों के बीच इस तनाव का एक बड़ा कारण तेल भी है। दरअसल, 1976 में वेनेजुएला सरकार ने तेल उद्योग का राष्ट्रीयकरण कर दिया था, जिसके बाद विदेशी तेल कंपनियों के सभी तरह के ऑपरेशन वहां की सरकारी कंपनी पेट्रोलियोस डी वेनेजुएला (पीडीवीएसए) के तहत आ गए थे।

वेनेजुएला सरकार के इस कदम की वजह से अमेरिका की परेशानी बढ़ गई। अमेरिका के लिए वेनेजुएला से तेल निकालने की प्रक्रिया काफी मुश्किल वाली हो गई। यह भी एक कारण है कि अमेरिका और वेनेजुएला के बीच लंबे समय से तनाव है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo