इंदौर में सिर्फ चार मरे?

Categorized as समाचार

भोपाल। इंदौर के भागीरथपुरा में जहरीला पानी पीकर कितने लोगों की मौत हुई है? मृतकों के परिजनों की बात मानें, अस्पतालों के रिपोर्ट देखें और मीडिया में मरने वालों की बताई जा रही संख्या और उनकी तस्वीरों की गिनती करें तो शुक्रवार की शाम तक 15 लोगों की मौत हुई है। लेकिन शुक्रवार को ही राज्य सरकार ने हाई कोर्ट को बताया कि सिर्फ चार लोगों की मौत हुई है। साथ ही यह भी कहा गया है कि दो सौ लोग अलग अलग अस्पतालों में भर्ती हैं, जिनमें से 35 लोग आईसीयू में हैं। इस मामले में हाई कोर्ट में एक पक्षकार के वकील ने बताया कि जिस दिन याचिका दायर की गई थी उस दिन तक 11 लोगों की मौत हो चुकी थी और उनकी तस्वीरें भी मीडिया में आ गई थीं।

बहरहाल, खबर है कि दूषित पानी पीने की वजह से 15वीं मौत शुक्रवार को हुई। गुरुवार तक 14 मौतों की जानकारी सामने आई थी। मृतकों के परिजनों और अस्पताल के रिकॉर्ड से 15 मौतों की पुष्टि की जा रही है। सरकार ने दो जनवरी की सुनवाई में मरने वालों की संख्या चार बताई और उनके नाम भी बताए। इस मामले की अगली सुनवाई छह जनवरी को होगी। गौरतलब है कि हाई कोर्ट ने एक जनवरी को राज्य सरकार से स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने को कहा था। अदालत ने दो जनवरी की सुनवाई में तत्काल साफ पानी की आपूर्ति करने का निर्देश भी दिया।

दूषित पानी से मौतों का सिलसिला शुरू होने के पांच दिन बाद चार मौतों की बात स्वीकारी। इस बीच राज्य की मोहन यादव सरकार ने नगर निगम कमिश्नर दिलीप यादव और एडिशनल कमिश्नर रोहित सिसोनिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही एडिशनल कमिश्नर सिसोनिया का तबादला कर दिया है। इसके अलावा प्रभारी सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर संजीव श्रीवास्तव से जल वितरण कार्य विभाग का प्रभार वापस ले लिया गया है।

बहरहाल, राज्य सरकार ने स्टेट्स रिपोर्ट में बताया है कि दूषित पानी से चार वरिष्ठ नागरिकों की मौत हुई है। सभी की उम्र 60 साल से ज्यादा है। सरकार ने बताया है कि सबसे पहले 28 दिसंबर को उर्मिला की मौत हुई। इस बीच इंदौर के मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी यानी सीएमएचओ डॉ. माधव प्रसाद हसानी ने बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज की लैब रिपोर्ट गुरुवार को आई। इसमें बताया गया कि यह पानी पीने योग्य नहीं है। सैंपल में फीकल कॉलिफॉर्म, ई कोलाई, विब्रियो और प्रोटोजोआ जैसे खतरनाक बैक्टीरिया पाए गए हैं। हालांकि सरकार की ओर से इसे प्रारंभिक रिपोर्ट बता कर इसे खारिज किया जा रहा है। नगर निगम ने जो नमूने जांच के लिए भेजे थे, उनकी रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की जा रही है। हालांकि राज्य के कई बड़े नेताओं, मंत्रियों और अधिकारियों ने माना है कि पीने के पानी में सीवर का पानी मिक्स हुआ, जिसकी वजह से पानी दूषित हुआ और लोगों की मौत हुई।


Previous News Next News

More News

बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार पर लोगों की टिकी निगाह: सम्राट चौधरी

April 23, 2026

बिहार में भाजपा के नेतृत्व में पहली बार बनी सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा अब तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दिल्ली में भाजपा के बड़े नेताओं से मुलाकात करने के बाद पटना में पूर्व मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से भेंट की है।   इसके बाद यह तय माना…

मध्य प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर के आत्मनिर्भरता की तरफ बढ़ते कदम: मोहन यादव

April 23, 2026

मध्य प्रदेश में पथ-विक्रेता स्ट्रीट वेण्डर के जीवन में बदलाव आ रहा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि स्ट्रीट वेंडर को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना ने आत्मनिर्भरता की तरफ कदम बढ़ाने का मौका दिया है।   मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के सफल क्रियान्वयन में मध्य प्रदेश ने देशभर में…

होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही रुकी, वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी

April 23, 2026

ईरान द्वारा दो जहाजों को जब्त करने के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही ठप्प हो गई है, जिनमें एक गुजरात के कांडला बंदरगाह जा रहा था। इससे तेल और गैस की सप्लाई को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है, क्योंकि दुनिया के करीब 20 प्रतिशत ऊर्जा निर्यात इसी रास्ते से गुजरते हैं।  इसका असर…

योगी सरकार ने असमय बारिश से प्रभावित गेहूं पर दी राहत

April 23, 2026

असमय हुई बारिश से प्रभावित गेहूं की फसल को देखते हुए सरकार ने किसानों को बड़ी राहत दी है। रबी विपणन सत्र 2026-27 के लिए गेहूं की खरीद अब शिथिल मानकों के साथ की जाएगी। इसका उद्देश्य किसानों को नुकसान से बचाना और उन्हें मजबूरी में कम दाम पर फसल बेचने से रोकना है।   सरकार…

पश्चिम बंगाल में 3 बजे तक 78.77 और तमिलनाडु में 70 फीसदी मतदान

April 23, 2026

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनावों को लेकर गुरुवार को मतदान जारी है। पश्चिम बंगाल में पहले चरण की वोटिंग हो रही है। जबकि, तमिलनाडु में एक ही चरण में मतदान संपन्न होगा। इसी बीच, भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार विभिन्न राज्यों में मतदान का रुझान सामने आया…

logo