आतंकवाद को पूरी तरह खत्म करने की जरूरत: इजरायली राजदूत

Categorized as समाचार

मध्य-पश्चिम भारत में इजरायल के महावाणिज्य दूत यानिव रेवाच ने भारत में आरएसएस के योगदान की सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने भारत में आतंकवाद से निपटने के लिए जरूरतों को पहचानने पर ध्यान देने की बात भी कही। आईएएनएस से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि हम आतंकवादी संगठनों को इजरायल में रहने वाले आम लोगों को धमकाने की इजाजत नहीं दे सकते। 

मध्य-पश्चिम भारत में इजरायल के महावाणिज्य दूत यानिव रेवाच ने आईएएनएस से कहा, “यह सिर्फ इजरायल के लोगों के लिए ही नहीं, बल्कि भारत के लोगों के लिए भी जरूरी है कि हम आतंकवाद को पूरी तरह खत्म करने की जरूरत को पहचानें। हम आतंकवादी संगठनों को इजरायल में रहने वाले आम लोगों को धमकाने की इजाजत नहीं दे सकते। उम्मीद है, अब जब दूसरे देश इस बात पर सहमत हैं कि हमास के हथियार खत्म कर देने चाहिए, तो हम दूसरे चरण की ओर बढ़ सकते हैं जिसका ऐलान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किया था।

Also Read : अब जल्द सिनेमाघरों में दिखेगी ‘द्रौपदी 2’

यानिव रेवाच ने कहा मुझे भारत में इजरायल का प्रतिनिधि होने पर बहुत गर्व है, खासकर ऐसे समय में जब हमारे दोनों देशों के बीच रिश्ते बहुत मजबूत हैं और हर दिन और मजबूत होते जा रहे हैं। हाल ही में कई इजरायली मंत्रियों ने भारत का दौरा किया है, जिनमें विदेश, ट्रांसपोर्ट, वाणिज्य और वित्त मंत्री शामिल हैं।

उन्होंने कहा हमें स्टूडेंट्स के साथ एक हैकाथॉन का उद्घाटन करने के लिए नागपुर बुलाया गया था। मेरे लिए यंग जेनरेशन से जुड़ना और पानी से जुड़ी समस्याओं को हल करने के तरीके खोजना वाकई दिलचस्प था। नागपुर में रहते हुए, मुझे यह भी लगा कि आरएसएस हेडक्वार्टर जाना जरूरी है, क्योंकि इसकी अहमियत है।

आरएसएस को लेकर यानिव रेवाच ने कहा यह देखना वाकई दिलचस्प था कि वे युवा वर्गों के साथ इतने करीब से कैसे काम करते हैं; यह सच में कमाल का था। जब शिक्षा, नेतृत्व, मूल्यों और खासकर समुदाय की बात आती है, तो वे लोगों से जुड़ने और सभी को जोड़ने की सच्ची कोशिश करते हैं। मुझे लगता है कि इजरायल के साथ कई समानताएं हैं: जब इजरायल बना, तो यहूदी आंदोलनों ने वैल्यूज डालने, युवाओं को साथ लाने और उन्हें उनकी जड़ों से जोड़ने का काम किया

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo