प्रकृति के प्रति प्रेम को सुंदर रूप से दिखाता है अहमदाबाद फ्लावर शो: पीएम मोदी

Categorized as समाचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अहमदाबाद फ्लावर शो की जमकर तारीफ की। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह शहर की जीवंत भावना व प्रकृति के प्रति प्रेम को सुंदर रूप से दर्शाता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि अहमदाबाद फ्लावर शो रचनात्मकता, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक भागीदारी को एक साथ लाता है और शहर की जीवंत भावना व प्रकृति के प्रति प्रेम को सुंदर रूप से दर्शाता है।

उन्होंने लिखा कि यह भी सराहनीय है कि यह फूलों की प्रदर्शनी हर साल अपने आकार और कल्पनाशीलता में बढ़ती जा रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने यह प्रतिक्रिया गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के इस एक्स पोस्ट पर दी, जिसमें उन्होंने फ्लावर शो से जुड़ी तस्वीरें साझा की थीं। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि गुजरात की खुशबू, पूरी दुनिया में।

Also Read : आतंकवाद को पूरी तरह खत्म करने की जरूरत: इजरायली राजदूत

अपने एक्स पोस्ट में भूपेंद्र पटेल ने लिखा कि अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन द्वारा आयोजित 14वें फ्लावर शो में इस वर्ष दो गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का सृजन होना हम सभी के लिए अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि विश्व का सबसे बड़ा फ्लावर मंडला और सरदार वल्लभभाई पटेल जी का विश्व का सबसे बड़ा फ्लावर पोर्ट्रेट—इन उपलब्धियों के साथ अहमदाबाद फ्लावर शो ने लगातार तीसरे वर्ष वर्ल्ड रिकॉर्ड की हैट्रिक दर्ज की है।

सीएम ने यह भी लिखा कि वर्ष 2024 में विश्व का सबसे लंबा फ्लावर स्ट्रक्चर तथा वर्ष 2025 में विश्व का सबसे बड़ा फ्लावर बुके बनाकर अहमदाबाद फ्लावर शो ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया था। वर्ष 2026 में दो नए वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ यह आयोजन रचनात्मकता और उत्कृष्ट आयोजन क्षमता का अनुपम उदाहरण बना है।

सीएम ने इसे प्रधानमंत्री से मिली प्रेरणा बताते हुए कहा कि यह फ्लावर शो वर्ल्ड हेरिटेज सिटी अहमदाबाद को वैश्विक मंच पर विशिष्ट पहचान दिला रहा है। यह फ्लावर शो केवल पुष्पों का प्रदर्शन नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय एकता और आधुनिक भारत की रचनात्मक शक्ति का भव्य उत्सव है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार पर लोगों की टिकी निगाह: सम्राट चौधरी

April 23, 2026

बिहार में भाजपा के नेतृत्व में पहली बार बनी सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा अब तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दिल्ली में भाजपा के बड़े नेताओं से मुलाकात करने के बाद पटना में पूर्व मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से भेंट की है।   इसके बाद यह तय माना…

मध्य प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर के आत्मनिर्भरता की तरफ बढ़ते कदम: मोहन यादव

April 23, 2026

मध्य प्रदेश में पथ-विक्रेता स्ट्रीट वेण्डर के जीवन में बदलाव आ रहा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि स्ट्रीट वेंडर को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना ने आत्मनिर्भरता की तरफ कदम बढ़ाने का मौका दिया है।   मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के सफल क्रियान्वयन में मध्य प्रदेश ने देशभर में…

होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही रुकी, वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी

April 23, 2026

ईरान द्वारा दो जहाजों को जब्त करने के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही ठप्प हो गई है, जिनमें एक गुजरात के कांडला बंदरगाह जा रहा था। इससे तेल और गैस की सप्लाई को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है, क्योंकि दुनिया के करीब 20 प्रतिशत ऊर्जा निर्यात इसी रास्ते से गुजरते हैं।  इसका असर…

योगी सरकार ने असमय बारिश से प्रभावित गेहूं पर दी राहत

April 23, 2026

असमय हुई बारिश से प्रभावित गेहूं की फसल को देखते हुए सरकार ने किसानों को बड़ी राहत दी है। रबी विपणन सत्र 2026-27 के लिए गेहूं की खरीद अब शिथिल मानकों के साथ की जाएगी। इसका उद्देश्य किसानों को नुकसान से बचाना और उन्हें मजबूरी में कम दाम पर फसल बेचने से रोकना है।   सरकार…

पश्चिम बंगाल में 3 बजे तक 78.77 और तमिलनाडु में 70 फीसदी मतदान

April 23, 2026

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनावों को लेकर गुरुवार को मतदान जारी है। पश्चिम बंगाल में पहले चरण की वोटिंग हो रही है। जबकि, तमिलनाडु में एक ही चरण में मतदान संपन्न होगा। इसी बीच, भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार विभिन्न राज्यों में मतदान का रुझान सामने आया…

logo