चीन ने किया सीजफायर कराने का दावा

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बाद अब चीन ने दावा किया है कि पिछले साल मई में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध में उसने मध्यस्थता की थी और दोनों के बीच युद्ध रूकवाने में भूमिका निभाई थी। चीन ने कहा है कि उसने दोनों देशों के बीच सैन्य तनाव कम करने में योगदान दिया। चीन ने कहा है कि जब दोनों देशों के बीच हालात बिगड़ गए थे, तब उसने बीच में आकर तनाव कम करने की कोशिश की।

मंगलवार को बीजिंग में आयोजित एक कार्यक्रम में चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि चीन दुनिया के कई संघर्षों को सुलझाने में मदद करता रहा है। उन्होंने इसी क्रम में कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच हुए तनाव के दौरान भी चीन ने मध्यस्थता की थी। चीन के विदेश मंत्रालय ने उनके इस बयान को सोशल मीडिया पर शेयर किया। गौरतलब है कि इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति पिछले करीब आठ महीने में कम से कम 60 बार दावा कर चुके हैं कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रूकवाई लेकिन चीन ने पहली बार इसमें मध्यस्थता करने का दावा किया है।

हालांकि भारत हमेशा कहता रहा है कि भारत और पाकिस्तान के विवाद में किसी तीसरे पक्ष की कोई भूमिका नहीं रही है। गौरतलब है कि नवंबर में एक अमेरिकी रिपोर्ट आई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद चीन ने गलत जानकारी फैलाने की कोशिश की थी। रिपोर्ट में कहा गया कि सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट्स के जरिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनाई गई झूठी तस्वीरें फैलाई गईं, जिनका मकसद भारत द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे फ्रांस के राफेल लड़ाकू विमानों की छवि को नुकसान पहुंचाना और चीन के अपने जे 35 विमान को बढ़ावा देना था।

भारत ने दावे को खारिज किया

भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता करने और शांति बहाल कराने के चीन के दावे को भारत ने खारिज किया है। सरकार की ओर से बुधवार को कहा गया कि भारत और पाकिस्तान के संघर्ष समाप्त कराने में किसी तीसरे पक्ष की कोई भूमिका नहीं थी। गौरतलब है कि भारत पहले भी अमेरिका के ऐसे दावे को खारिज करता रहा है। भारत ने अपने उसी स्टैंड को दोहराया है कि पाकिस्तान के अनुरोध पर भारत ने युद्धविराम किया।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo