नए साल के जश्न के दौरान स्विट्जरलैंड के एक बार में धमाका

Categorized as समाचार

नए साल के मौके पर स्विटजरलैंड से एक दुखद घटना सामने आई है। स्विस पुलिस की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, क्रैन्स मोंटाना के महंगे अल्पाइन स्की रिसॉर्ट शहर के एक बार में धमाका हुआ। इस धमाके में कई लोग मारे गए और कुछ घायल हो गए। 

दक्षिण-पश्चिमी स्विट्जरलैंड के वालिस कैंटन में पुलिस प्रवक्ता गेटन लैथियन ने बताया, “एक धमाका हुआ है जिसका कारण पता नहीं है। कई लोग इसमें मारे गए और कई घायल हो गए।

पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि धमाका स्थानीय समयानुसार रात करीब 1:30 बजे ले कॉन्स्टेलेशन नाम के एक बार में हुआ। यह बार पर्यटकों के बीच काफी मशहूर है। हादसे के वक्त लोग यहां पर नए साल का जश्न मनाने के लिए जुटे हुए थे।

पुलिस प्रवक्ता ने कहा माना जा रहा है कि मरने वालों में ज्यादातर पर्यटक हैं, जो छुट्टियों के सीजन में क्रैन्स-मोंटाना आए थे। धमाके के समय बार में सौ से ज्यादा लोग थे। हम अभी अपनी जांच की शुरुआत में हैं। यह एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मशहूर स्की रिसॉर्ट है जहां बहुत सारे पर्यटक आते हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि आग में कम से कम 40 लोग मारे गए।

स्थानीय मीडिया आउटलेट ब्लिक ने बताया कि अधिकारियों ने बचाव और जांच की कोशिशों के चलते क्रांस-मोंटाना के ऊपर नो-फ्लाई जोन भी लगा दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि धमाके के समय बार के अंदर 100 से ज्यादा लोग थे। स्विस ब्रॉडकास्टर आरटीएस ने बताया कि धमाका बार के बेसमेंट में हुआ, जिसकी कुल क्षमता लगभग 400 लोगों की है।

Also Read : बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति और पति जियाउर रहमान के बगल में सुपुर्द-ए-खाक होंगी खालिदा जिया

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बड़े पैमाने पर शेयर किए गए वीडियो में घटना के तुरंत बाद बार से धुएं का घना गुबार उठता हुआ दिख रहा है, जो धमाके और उसके बाद लगी आग के पैमाने को दिखाता है।

अमेरिकी मीडिया के अनुसार, पुलिस ने मरने वालों और घायलों की सही संख्या नहीं बताई, और न ही आग लगने के कारण के बारे में और जानकारी दी। यह इलाका हाई-एंड हॉलिडे रिसॉर्ट्स के लिए जाना जाता है। पुलिस और क्षेत्रीय लोक अभियोजक के साथ अमेरिकी समयानुसार सुबह करीब 10 बजे (ईटी टाइम जोन के हिसाब से सुबह 4 बजे) एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। पीसी में घटना से संबंधित अधिक जानकारी सामने आएगी।

अमेरिकी मीडिया ने बताया कि स्विट्जरलैंड की सबसे खास जगहों में से एक, क्रैन्स-मोंटाना अपनी साल भर रहने वाली धूप के लिए मशहूर है। इसकी खास वजह यह है कि क्रैन्स-मोंटाना रोन वैली में दक्षिण की ओर वाले पठार पर स्थित है।

यह इलाका समुद्र तल से 1,500 मीटर ऊपर, मैटरहॉर्न से लेकर यूरोप की सबसे ऊंची चोटियों में से एक मोंट ब्लांक तक फैला है। लगभग 15,000 की छोटी आबादी का एक समुदाय यहां रहता है, और यह सेलिब्रिटीज के स्काई डाइविंग, गोल्फ खेलने और खाने-पीने के लिए पसंदीदा और शांत जगहों में से एक माना जाता है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

सपा से रामगोपाल तय हैं, दूसरा कौन

September 30, 2026

उत्तर प्रदेश में खाली हो रही राज्यसभा की 10 सीटों में से समाजवादी पार्टी के पास सिर्फ एक सीट है। वह सीट अखिलेश यादव के चाचा रामगोपाल यादव की है। इस बार सपा को दो सीटें मिलेंगी। पहली सीट के लिए रामगोपाल यादव का नाम तय है। वे फिर से राज्यसभा जाएंगे। लेकिन दूसरी सीट…

सपा को तीसरी सीट जीतने का भरोसा

September 30, 2026

उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को 10 सीटों में भाजपा की आठ और समाजवादी पार्टी की दो सीटें तय दिख रही हैं। लेकिन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पिछली बार की तरह इस बार भी तीन उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रहे हैं। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा में इस समय पांच सीटें…

भाजपा क्या नौवां उम्मीदवार उतारेगी?

September 30, 2026

उत्तर प्रदेश के राज्यसभा चुनाव से पहले भाजपा की नजर समाजवादी पार्टी की एक एक चाल पर है। उसको पता है कि इस बार भी अखिलेश तीन उम्मीदवार उतारेंगे। पिछली बार तो उनका तीसरा उम्मीदवार हार गए था लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद हालात बदले हैं। भाजपा के कई विधायकों को पता है…

एलपीयू का हंगामा और पंजाब की राजनीति

September 30, 2026

पंजाब की राजनीति दिलचस्प होती जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार, 30 सितंबर को जालंधर में रैली करने वाला है। पंजाब का दोआबा का यह इलाका भाजपा के लिए बहुत उर्वर दिख रहा है। इस इलाके में भाजपा का प्रदर्शन पहले भी अच्छा रहा है और पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने…

हाल के चुनाव अवैध है: राहुल

September 30, 2026

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कांग्रेस कार्य समिति यानी सीडब्लुसी की बैठक में कहा कि हाल के सभी चुनाव अवैध हैं। उन्होंने दावा किया कि मुख्य चुनाव आयुक्त सरकार से समझौता कर चुके हैं। करीब ढाई घंटे तक चली सीडब्लुसी की बैठक के बारे में सूत्रों के हवाले से…

logo