चीन सीमा पर भारत बना रहा ढ़ाचा

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। अमेरिकी मीडिया हाउस वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि चीन से लगती सीमा पर भारत बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचा तैयार कर रहा है। रिपोर्ट में कहा है कि चीन से होने वाले किसी संभावित टकराव को ध्यान में रखते हुए भारत उससे निपटने के लिए सीमा के नजदीक नई सड़कें, सुरंगें और हवाई पट्टियां बना रहा है। इन पर करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं।

वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, 2020 में चीन के साथ गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प के बाद इसकी शुरुआत हुई थी। उस झड़प के समय सीमा तक लॉजिस्टिक सपोर्ट यानी अतिरिक्त सैनिकों से लेकर सैन्य साजोसामान और रसद आदि पहुंचाने में आने वाली भारत की कमियां उजागर हुई थीं। उसके बाद ही सीमा पर बुनियादी ढांचे के निर्माण में तेजी आई। ध्यान रहे चीन ने भारत से लगती पूरी सीमा पर ऐसा नेटवर्क बनाया है, जिससे तेजी से उसकी सेना और सामान वहां तक पहुंच सकते हैं।

माना जा रहा है कि सड़क, रेल लाइन और हवाईपट्टी की वजह से कुछ ही घंटों में चीन सीमा पर हर तरह की मदद पहुंचा सकता था। जबकि भारत को उस इलाके में अतिरिक्त सैनिक और सैन्य साजोसामान पहुंचाने में हफ्तों लगते थे। बहरहाल, वॉल स्ट्रीट जर्नल ने लद्दाख के उत्तरी क्षेत्र में पूर्व ऑपरेशनल लॉजिस्टिक्स प्रमुख मेजर जनरल अमृत पाल सिंह का हवाला दिया है, जिन्होंने कहा कि गलवान की घटना के बाद अपनी पूरी रणनीति बदलने की जरूरत महसूस हुई।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo