हिंदुओं के प्रदर्शन में खालिस्तानियों का उपद्रव

Categorized as समाचार

लंदन। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों और हिंसा के खिलाफ लंदन स्थित बांग्लादेश उच्चायोग के बाहर हिंदू समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन किया। इसमें खालिस्तानी समर्थकों ने हुड़दंग मचाया। शनिवार, 27 दिसंबर को भारतीय और बांग्लादेशी हिंदुओं ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर बढ़ते हमलों के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की रक्षा की मांग कर रहे थे। वे भारत से सीमा खोलने की अपील कर रहे थे ताकि बांग्लादेशी हिंदू हिंसा से बचकर भारत आ सकें।

इसी बीच ‘सिख फॉर जस्टिस’ संगठन से जुड़े खालिस्तानी कार्यकर्ताओं ने वहां पहुंच कर भारत विरोधी नारे लगाए और खालिस्तानी झंडे लहराए। खालिस्तानी समर्थकों के हाथ में पोस्टर थे, जिन पर ‘शहीद निज्जर’, ‘शहीद हादी’ ‘एसेसिनेशनंस बाय मोदी’ लिखा हुआ था। पोस्टर में प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर पर माला चढ़ी हुई थी। खालिस्तानियों ने प्रदर्शनकारियों के साथ धक्का मुक्की की और भारत विरोधी नारे भी लगाए। उन्होंने भारत सरकार पर हादी को मारने का आरोप लगाया।


Previous News Next News

More News

पीएम की कथनी और पार्टी की करनी

August 2, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर नौ दिन में पांचवा वीडियो अपलोड किया है। पहले चार वीडियो को 90 करोड़ व्यूज मिले थे। ऐसा दिखाया जा रहा है कि ये वीडियो प्रधानमंत्री अपने मोबाइल से बना कर डाल रहे हैं। इसका मकसद ‘जेन जी’ यानी 14 से 29 साल की उम्र के…

चढ़ावा चोरी का नाटक फायदा करेगा या नुकसान

August 2, 2026

संसद के मानसून सत्र में दो स्तर पर राजनीतिक लड़ाई चल रही है। एक लड़ाई केंद्र सरकार और एनडीए बनाम विपक्ष की है। दूसरी लड़ाई विपक्ष के अंदर है। विपक्ष की पार्टियां एक दूसरे के खिलाफ स्कोर करने की संभावना तलाश रही हैं। तभी राहुल गांधी ने जब पेपर लीक को सबसे बड़ा मुद्दा बनाया…

जंतर मंतर के बाद क्या झारखंड की बारी

August 2, 2026

दिल्ली में जंतर मंतर पर धरने और प्रदर्शन के बाद यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि अब किसकी बारी होगी। पहले ऐसा लग रहा था कि कॉकरोच जनता पार्टी के नेता बिहार जाएंगे क्योंकि अभिजीत दिपके ने कह दिया था कि वे दो दिन में बिहार पहुंचेंगे। कुछ लोग मांग कर रहे थे कि…

उपेंद्र कुशवाहा का ध्यान रखने की मजबूरी

August 2, 2026

सोचें, भारतीय जनता पार्टी ने सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाया है। वे कुशवाहा समाज के सबसे बड़े नेता हैं। उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद किसी भी पार्टी के कुशवाहा नेता का कोई भविष्य नहीं बचा। राजद के संसदीय दल के नेता अभय कुशवाहा ने जाकर सम्राट चौधरी को गुलदस्ता दिया। इसके बावजूद भाजपा को उपेंद्र…

हिंदुओं को आखिर करना क्या है?

August 2, 2026

यह कंफ्यूजन इस बात से पैदा हुआ है कि दिल्ली में राज्य सरकार ने महिला सम्मान निधि के नाम पर महिलाओं को ढाई हजार रुपए देने की जो लक्ष्मी योजना शुरू की है उसमें एक प्रावधान किया गया है कि जिन महिलाओं के तीन या उससे ज्यादा बच्चे हैं उनको इस योजना का लाभ नहीं…

logo