तमिलनाडु में 97 लाख नाम कटे

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर के बाद आश्चर्यजनक रूप से सबसे ज्यादा नाम तमिलनाडु से कटे हैं। एसआईआर के पहले चरण के बाद तमिलनाडु की जो मसौदा मतदाता सूची जारी हुई उसमें 97 लाख नाम काटे गए हैं। एसआईआर से पहले राज्य में मतदाताओं की संख्या 6.41 करोड़ थी। अब यह घट कर 5.43 करोड़ हो गई है। राज्य में अब 2.66 करोड़ पुरुष और 2.77 करोड़ महिलाएं शामिल हैं। गुजरात में 73 लाख से ज्यादा नाम कटे हैं।

तमिलनाडु की मुख्य चुनाव अधिकारी के मुताबिक एसआईआर के बाद 97 लाख 37 हजार 832 मतदाता के नाम हटाए गए हैं। इनमें से 26.94 लाख ऐसे लोग हैं, जिनकी मृत्यु हो चुकी थी। इसके अलावा 66.44 लाख ऐसे लोग हैं, जो तमिलनाडु को छोड़कर कहीं और शिफ्ट हो गए थे। 3,39,278 डुप्लीकेट एंट्री थी। इसका मतलब है ऐसे मतदाता, जिनका नाम एक से ज्यादा जगहों पर था।

गुजरात में एसआईआर के बाद जारी मसौदा सूची में 73.73 लाख से ज्यादा मतदाताओं के नाम कम हुए हैं। राज्य में पहले 5.08 करोड़ से ज्यादा मतदाता थे। एसआईआर के बाद इनकी संख्या घट कर 4.34 करोड़ रह गई है। आयोग की ओर से बताया गया है कि अगर किसी मतदाता का नाम मसौदा सूची में नहीं है तो वह 18 जनवरी तक आपत्ति दर्ज करा सकता है। इससे पहले पश्चिम बंगाल की मसौदा मतदाता सूची जारी की गई थी, जिसमें 58.20 लाख नाम काटे गए थे।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo