अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना एयरपोर्ट पर विमान हादसे में सात लोगों की मौत

Categorized as समाचार

अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना राज्य के स्टेट्सविल शहर के एक क्षेत्रीय हवाई अड्डे पर एक छोटा जेट विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, पुलिस ने यह जानकारी दी। 

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पुलिस ने बताया कि इस दुर्घटना में मारे गए लोगों में एनएएससीएआर (नेशनल एसोसिएशन फॉर स्टॉक कार ऑटो रेसिंग) के पूर्व चालक ग्रेग बिफल, उनकी पत्नी और उनके दो बच्चे भी शामिल हैं। 

फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) के मुताबिक, सेसना सी 550 विमान गुरुवार सुबह करीब 10 बजकर 20 मिनट पर हवाई अड्डे पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान गिरते ही उसमें भीषण आग लग गई।

फ्लाइट-ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटअवेयर के अनुसार, विमान ने सुबह 10 बजे के थोड़ी देर बाद उड़ान भरी थी, लेकिन कुछ ही समय में वह वापस लौट आया और दोबारा लैंड करने की कोशिश कर रहा था।

मृतकों की पहचान की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। यह प्रक्रिया मेडिकल जांच कार्यालय द्वारा पूरी की जा रही है।

स्टेट्सविल के सिटी मैनेजर रॉन स्मिथ ने कहा कि यह घटना अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है और कई एजेंसियां मिलकर राहत और जांच का काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि जांच लगातार आगे बढ़ रही है।

घटना के वीडियो में देखा गया कि आपातकालीन कर्मचारी तुरंत रनवे पर पहुंचे, जहां विमान का मलबा चारों ओर बिखरा हुआ था और आग की लपटों में घिरा था।

Also Read : अच्छे प्रदर्शन के बावजूद टीम इंडिया से बाहर होने पर बुरा लगा: ईशान किशन

स्टेट्सविलरीजनल एयरपोर्ट के मैनेजर जॉन फर्ग्यूसन ने बताया कि अब दुर्घटनास्थल की जिम्मेदारी एफएए ने संभाल ली है। उन्होंने कहा कि अगली सूचना तक हवाई अड्डा बंद रहेगा, क्योंकि रनवे से मलबा हटाने और उसे सुरक्षित बनाने में समय लगेगा।

एफएए ने बताया कि इस हादसे की जांच उनके साथ-साथ राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड भी करेगा।

बता दें, कुछ ही दिन पहले छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने का एक मामला अमेरिका के पड़ोसी देश मेक्सिको में भी सामने आया था। मेक्सिको के सेंट्रल स्टेट ऑफ मेक्सिको में सैन माटेओ एटेंको नगर में एक छोटा विमान हादसे का शिकार हो गया। स्थानीय प्रशासन के अनुसार इस हादसे में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। इनमें पायलट और सह-पायलट भी शामिल थे। यह एक निजी जेट विमान था, जिसमें आठ यात्री और दो चालक दल के सदस्य रजिस्टर्ड थे।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार पर लोगों की टिकी निगाह: सम्राट चौधरी

April 23, 2026

बिहार में भाजपा के नेतृत्व में पहली बार बनी सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा अब तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दिल्ली में भाजपा के बड़े नेताओं से मुलाकात करने के बाद पटना में पूर्व मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से भेंट की है।   इसके बाद यह तय माना…

मध्य प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर के आत्मनिर्भरता की तरफ बढ़ते कदम: मोहन यादव

April 23, 2026

मध्य प्रदेश में पथ-विक्रेता स्ट्रीट वेण्डर के जीवन में बदलाव आ रहा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि स्ट्रीट वेंडर को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना ने आत्मनिर्भरता की तरफ कदम बढ़ाने का मौका दिया है।   मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के सफल क्रियान्वयन में मध्य प्रदेश ने देशभर में…

होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही रुकी, वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी

April 23, 2026

ईरान द्वारा दो जहाजों को जब्त करने के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही ठप्प हो गई है, जिनमें एक गुजरात के कांडला बंदरगाह जा रहा था। इससे तेल और गैस की सप्लाई को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है, क्योंकि दुनिया के करीब 20 प्रतिशत ऊर्जा निर्यात इसी रास्ते से गुजरते हैं।  इसका असर…

योगी सरकार ने असमय बारिश से प्रभावित गेहूं पर दी राहत

April 23, 2026

असमय हुई बारिश से प्रभावित गेहूं की फसल को देखते हुए सरकार ने किसानों को बड़ी राहत दी है। रबी विपणन सत्र 2026-27 के लिए गेहूं की खरीद अब शिथिल मानकों के साथ की जाएगी। इसका उद्देश्य किसानों को नुकसान से बचाना और उन्हें मजबूरी में कम दाम पर फसल बेचने से रोकना है।   सरकार…

पश्चिम बंगाल में 3 बजे तक 78.77 और तमिलनाडु में 70 फीसदी मतदान

April 23, 2026

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनावों को लेकर गुरुवार को मतदान जारी है। पश्चिम बंगाल में पहले चरण की वोटिंग हो रही है। जबकि, तमिलनाडु में एक ही चरण में मतदान संपन्न होगा। इसी बीच, भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार विभिन्न राज्यों में मतदान का रुझान सामने आया…

logo