यूरोपीय देश यूक्रेन के साथ

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। अमेरिका की ओर से शांति संधि के लिए यूक्रेन पर दबाव डालने और रूस के प्रति अपनी रणनीति बदले जाने के बाद यूरोपीय नेताओं की एक अहम बैठक हुई है। लंदन में यूरोपीय नेता मिले हैं और उन्होंने यूक्रेन का पूरा समर्थन करने का फैसला किया है। इस बैठक में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज शामिल हुए।

इस बैठक में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री स्टार्मर ने बहुत साफ शब्दों में कहा कि यूक्रेन का फैसला यूक्रेन ही करेगा। उन्होंने जेलेंस्की से कहा, ‘हम यूक्रेन के साथ खड़े हैं। अगर युद्धविराम होना है तो वह न्यायसंगत और स्थायी होना चाहिए’। उन्होंने दोहराया कि ब्रिटेन युद्ध के दौरान भी यूक्रेन का समर्थन करेगा और शांति वार्ता में भी साथ देगा। दूसरी तरफ जेलेंस्की ने यूरोप, अमेरिका और यूक्रेन के बीच एकता को बेहद जरूरी बताया, ताकि रूस-यूक्रेन युद्ध के अंत को लेकर मजबूत बातचीत हो सके।

गौरतलब है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने सात दिसंबर को कतर में आयोजित दोहा फोरम में कहा कि जेलेंस्की जान बूझकर जंग खत्म नहीं कर रहे हैं। ट्रंप जूनियर ने चेतावनी देते हुए कहा की ट्रंप यूक्रेन जंग से पूरी तरह पीछे हट सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘यूक्रेन के अमीर और भ्रष्ट लोग देश छोड़कर भाग गए हैं, लड़ने के लिए सिर्फ गरीब और आम लोग छोड़ दिए गए हैं। जब तक अमेरिका पैसा देता रहेगा, यूक्रेन शांति नहीं लाना चाहेगा’।

उधर ट्रंप प्रशासन ने नई राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति जारी की है, जिसमें रूस के प्रति अपना रुख नरम किया है और यूरोप को लेकर कहा है कि उसका वजूद खत्म हो रहा है। इस पर यूरोपीय नेताओं ने विचार किया है। कहा जा रहा है कि वे अमेरिका से उसकी रणनीति बदलवाने के लिए काम करेंगे। गौरतलब है कि ट्रंप प्रशासन यूक्रेन पर अपनी शर्तें थोपना चाहता है। ट्रंप के शांति प्रस्ताव में यूक्रेन पर डोनेट्स्क और लुहांस्क जैसे अपने इलाके छोड़ने और सैनिकों की संख्या घटाने का प्रस्ताव है।


Previous News Next News

More News

बिहार में अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा, गिरिराज सिंह ने दिया ये बड़ा बयान

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले से प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई। अटकलों का दौर तेज हो गया है कि जब नीतीश कुमार राज्यसभा सांसद बन जाएंगे तो बिहार की कमान कौन संभालेगा। इस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि किसी को चिंता करने की जरूरत…

हम साथ होते तो नीतीश कुमार को यह दिन नहीं देखना पड़ता: तेजस्वी यादव

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने वाले फैसले से प्रदेश की राजनीति ने अचानक से करवट ली है। सत्ता पक्ष जहां नीतीश कुमार के फैसले की सराहना कर रहा है, तो वहीं विपक्ष का दावा है कि नीतीश कुमार पर भाजपा ने राज्यसभा जाने के लिए दबाव बनाया।  राजद नेता तेजस्वी यादव ने…

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की सूची

March 5, 2026

राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने अलग-अलग राज्यों से कई वरिष्ठ नेताओं को मैदान में उतारा है। कांग्रेस की ओर से तेलंगाना से अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी, छत्तीसगढ़ से फूलो देवी नेताम, हरियाणा से करमवीर सिंह बौद्ध, तमिलनाडु से क्रिस्टोफर तिलक और…

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलों पर फूटा जदयू कार्यकर्ताओं का गुस्सा

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलों के बाद जदयू पार्टी के कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिला है। गुरुवार को पटना में बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास के बाहर इकट्ठा हुए और उनके समर्थन में नारे लगाए।  समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में जदयू के…

राज्यसभा जाएंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अटकलों को समाप्त करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि वे राज्यसभा का सदस्य बनना चाहते हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि नई बिहार सरकार को उनका पूर्व सहयोग और मार्गदर्शन रहेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “पिछले दो दशक से भी…

logo