टी20 विश्व कप का प्रसारण मुश्किल में

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। टी20 विश्व कप से तीन महीने पहले जियोस्टार इसके प्रसारण से पीछे हट गई है। भारत और श्रीलंका मिल कर इस विश्व कप का आयोजन कर रहे हैं। जियोस्टार के पीछे हटने से इस विश्व मुकाबले का प्रसारण मुश्किल में पड़ गया है। कहा जा रहा है कि दूसरा प्रसारणकर्ता इतनी जल्दी नहीं मिल पा रहा है। अगर जल्दी नया ब्रॉडकास्टर नहीं मिला तो भारत में मैच दिखाने में मुश्किल हो सकती है। जियोस्टार के पीछे हटने की वजह उसे हो रहे नुकसान को बताया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जियोस्टार के इस फैसले के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानी आईसीसी ने सोनी, नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो से संपर्क किया है, लेकिन अभी तक किसी भी प्लेटफॉर्म ने कीमत ज्यादा होने की वजह से प्रसारण का अधिकार लेने में दिलचस्पी नहीं दिखाई है। गौरतलब है कि जियोस्टार ने आईसीसी के साथ 2024-27 के इंडिया मीडिया राइट्स के लिए 2023 में डील की थी। यह तीन अरब डॉलर यानी करीब 25 हजार करोड़ रुपए की थी।

अब जियोस्टार ने नुकसान को वजह बताते हुए कहा है कि वो करार के बचे हुए दो साल पूरे नहीं कर पाएगी। 2023 में हुई डील के मुताबिक जियोस्टार को हर साल औसतन छह हजार करोड़ रुपए आईसीसी को देने थे। लेकिन क्रिकेट दिखाने से जियोस्टार को जितनी कमाई हो रही है, वो बहुत कम है। कहा जा रहा है कि ड्रीम 11 जैसे गेमिंग एप्स पर बैन के बाद विज्ञापन पहले जितने नहीं आ रहे हैं।


Previous News Next News

More News

अखिलेश का दांव या अपने पैर पर कुल्हाड़ी?

October 1, 2026

अखिलेश यादव ने पूरे देश को चौंकाया है। कम से कम जिन लोगों की राजनीति में रूचि है उनके लिए तो यह घनघोर हैरानी की बात थी कि अखिलेश ने रिलायंस समूह के प्रेसिडेंट परिमल नाथवानी के बेटे धनराज परिमल नाथवानी को अपनी पार्टी से राज्यसभा की टिकट दी। सोचें, यह कितनी हैरानी की बात…

चिराग पासवान क्यों इतने नाराज हैं

October 1, 2026

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इश तरह से बिहार की सरकार पर हमला कर रहे हैं, जैसे मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव भी नहीं कर रहे हैं। चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यहां तक कहा कि उनको शर्म आ रही है कि वे…

शरद पवार की सरकार से अलग लाइन

October 1, 2026

शरद पवार ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कम से कम अभी कुछ दिन के लिए यह चर्चा थम गई है कि पवार अपनी पार्टी का विलय सुनेत्रा पवार की पार्टी में कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपनी पार्टी का विलय नहीं करेंगे और किसी को जरुरत है तो वह…

पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद

October 1, 2026

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को लेकर उठे विवाद को भले दूसरा रंग देने का प्रयास किया हो और इसे अपनी पार्टी की महिला नेता गायत्री बिश्नोई के मान सम्मान का मामला बनाया हो लेकिन यह तय है कि पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद बढ़ गया है। सिसोदिया और बिश्नोई…

निर्वाचन सदन को घेरेगा विपक्ष

October 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला हुआ। बैठक में शामिल पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और इस्तीफा नहीं देने पर छह अक्टूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय यानी नई दिल्ली के अशोक रोड पर स्थित निर्वाचन सदन का घेराव…

logo