बाबरी जैसी मस्जिद के लिए दान बरस रहा है

Categorized as समाचार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले ध्रुवीकरण की राजनीति तेज हो गई है। मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में बाबरी जैसी मस्जिद का शिलान्यास करने वाले तृणमूल कांग्रेस से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर को दिल खोल कर लोग चंदा दे रहे हैं। उनको लाखों रुपए ऑनलाइन मिले हैं, जबकि दान के लिए रखी गई 11 पेटियां पैसे से भर गईं। गौरतलब है कि हुमायूं कबीर ने छह दिसंबर को बाबरी मस्जिद के ढांचे के विध्वंस की 33वीं बरसी पर इस मस्जिद की आधारशिला रखी थी। इसमें बड़ी संख्या में लोग जुटे थे।

अब हुमायूं कबीर ने इस मस्जिद के निर्माण के लिए मिल रहे चंदे की एक वीडियो फेसबुक पर शेयर की है। इसमें कई लोग नोट गिनते नजर आ रहे हैं। खबरों में दावा किया जा रहा है कि शिलान्यास समारोह में 11 पेटी चंदा इकट्‌ठा हुआ, जिसे गिनने के लिए 30 लोग और नोट गिनने की मशीन लगानी पड़ी। यह भी कहा जा रहा है कि एक करोड़ रुपए के करीब ऑनलाइन चंदा मिला है।

गौरतलब है कि शिलान्यास के बाद हुमायूं कबीर ने रविवार को घोषणा की थी कि वे फरवरी में एक लाख लोगों से कुरान का पाठ करवाएंगे। इसके बाद ही बाबरी मस्जिद का निर्माण शुरू होगा। हुमायूं ने कहा कि वे जल्दी ही एक नई पार्टी बनाएंगे जो मुसलमानों के लिए काम करेगी। वे 135 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा वे ओवैसी की पार्टी के संपर्क में हैं, जिससे तालमेल कर सकते हैं।


Previous News Next News

More News

अखिलेश का दांव या अपने पैर पर कुल्हाड़ी?

October 1, 2026

अखिलेश यादव ने पूरे देश को चौंकाया है। कम से कम जिन लोगों की राजनीति में रूचि है उनके लिए तो यह घनघोर हैरानी की बात थी कि अखिलेश ने रिलायंस समूह के प्रेसिडेंट परिमल नाथवानी के बेटे धनराज परिमल नाथवानी को अपनी पार्टी से राज्यसभा की टिकट दी। सोचें, यह कितनी हैरानी की बात…

चिराग पासवान क्यों इतने नाराज हैं

October 1, 2026

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इश तरह से बिहार की सरकार पर हमला कर रहे हैं, जैसे मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव भी नहीं कर रहे हैं। चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यहां तक कहा कि उनको शर्म आ रही है कि वे…

शरद पवार की सरकार से अलग लाइन

October 1, 2026

शरद पवार ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कम से कम अभी कुछ दिन के लिए यह चर्चा थम गई है कि पवार अपनी पार्टी का विलय सुनेत्रा पवार की पार्टी में कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपनी पार्टी का विलय नहीं करेंगे और किसी को जरुरत है तो वह…

पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद

October 1, 2026

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को लेकर उठे विवाद को भले दूसरा रंग देने का प्रयास किया हो और इसे अपनी पार्टी की महिला नेता गायत्री बिश्नोई के मान सम्मान का मामला बनाया हो लेकिन यह तय है कि पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद बढ़ गया है। सिसोदिया और बिश्नोई…

निर्वाचन सदन को घेरेगा विपक्ष

October 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला हुआ। बैठक में शामिल पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और इस्तीफा नहीं देने पर छह अक्टूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय यानी नई दिल्ली के अशोक रोड पर स्थित निर्वाचन सदन का घेराव…

logo