आज भारत दौरे पर आएंगे पुतिन

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार को दो दिन के भारत दौरे पर पहुंचेंगे। वे दोनों देशों के बीच होने वाले सालाना सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। उनकी यात्रा में दोनों देशों के बीच कई बड़े रक्षा समझौते होने की उम्मीद है। पुतिन की भारत यात्रा शुरू होने से दो दिन पहले मंगलवार को रूसी संसद ने दोनों देशों के बीच हुए एक रक्षा समझौते को मंजूरी दे दी। इसके जरिए दोनों देश एक दूसरे के रक्षा सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे।

बहरहाल, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन चार दिसंबर को भारत पहुंचेंगें और पांच दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी दोपक्षीय वार्ता होगी। उससे पहले पुतिन नई दिल्ली में 23वें भारत-रूस सालाना सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। बताया जा रहा है कि पुतिन दिल्ली में गुप्त जगह रुकेंगे। इसका ब्योरा सार्वजनिक नहीं किया गया है।

दो दिन की यात्रा में वे चार और पांच दिसंबर को कई स्तर के सुरक्षा घेरे में रहेंगे। उनकी यात्रा को देखते हुए राजधानी दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में स्वात टीम, एंटी टेरर स्क्वॉड, क्विक एक्शन टीम्स तैनात रहेंगी। रूस की एडवांस सिक्योरिटी और प्रोटोकॉल टीम के 50 से ज्यादा दिल्ली पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि पुतिन की इस यात्रा में सबसे ज्यादा ध्यान रक्षा समझौते पर रहेगा। रूस पहले ही कह चुका है कि वो भारत को अपना एसयू 57 लड़ाकू विमान देने के लिए तैयार है। यह रूस का सबसे एडवांस लड़ाकू विमान है।

इससे पहले रूस की संसद के निचले सदन स्टेट ड्यूमा ने मंगलवार को भारत और रूस के बीच हुए एक सैन्य समझौते ‘रेलोस’ को मंजूरी दे दी है। इसके तहत दोनों देशों की सेनाएं एक-दूसरे के सैन्य ठिकानों, सुविधाओं और संसाधनों का इस्तेमाल कर सकेंगी। इनके विमान, वॉरशिप ईंधन भरने, मिलिट्री बेस पर डेरा डालने या अन्य लॉजिस्टिक सुविधाओं का इस्तेमाल शामिल है। इस पर आने वाला खर्च दोनों देश बराबर उठाएंगे। यह समझौता इस साल 18 फरवरी को भारत और रूस के बीच किया गया था। पिछले हफ्ते रूसी प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्तिन ने इसे संसद में मंजूरी के लिए भेजा था।


Previous News Next News

More News

अखिलेश का दांव या अपने पैर पर कुल्हाड़ी?

October 1, 2026

अखिलेश यादव ने पूरे देश को चौंकाया है। कम से कम जिन लोगों की राजनीति में रूचि है उनके लिए तो यह घनघोर हैरानी की बात थी कि अखिलेश ने रिलायंस समूह के प्रेसिडेंट परिमल नाथवानी के बेटे धनराज परिमल नाथवानी को अपनी पार्टी से राज्यसभा की टिकट दी। सोचें, यह कितनी हैरानी की बात…

चिराग पासवान क्यों इतने नाराज हैं

October 1, 2026

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इश तरह से बिहार की सरकार पर हमला कर रहे हैं, जैसे मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव भी नहीं कर रहे हैं। चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यहां तक कहा कि उनको शर्म आ रही है कि वे…

शरद पवार की सरकार से अलग लाइन

October 1, 2026

शरद पवार ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कम से कम अभी कुछ दिन के लिए यह चर्चा थम गई है कि पवार अपनी पार्टी का विलय सुनेत्रा पवार की पार्टी में कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपनी पार्टी का विलय नहीं करेंगे और किसी को जरुरत है तो वह…

पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद

October 1, 2026

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को लेकर उठे विवाद को भले दूसरा रंग देने का प्रयास किया हो और इसे अपनी पार्टी की महिला नेता गायत्री बिश्नोई के मान सम्मान का मामला बनाया हो लेकिन यह तय है कि पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद बढ़ गया है। सिसोदिया और बिश्नोई…

निर्वाचन सदन को घेरेगा विपक्ष

October 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला हुआ। बैठक में शामिल पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और इस्तीफा नहीं देने पर छह अक्टूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय यानी नई दिल्ली के अशोक रोड पर स्थित निर्वाचन सदन का घेराव…

logo