तीन जवान शहीद, 12 नक्सली ढेर

Categorized as समाचार

रायपुर। नक्सलवाद के खिलाफ चल रही लड़ाई निर्णायक दौर में पहुंच गई है। सुरक्षा बल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से तय की गई डेडलाइन से पहले नक्सलियों के खिलाफ बड़ा अभियान चला रहे हैं। ऐसे ही अभियान में बुधवार को सुरक्षा बलों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया। इस अभियान में तीन जवान भी शहीद हुए हैं। यह मुठभेड़ छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर हुई। देर शाम तक 12 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है। इस मुठभेड़ में डीआरजी तीन जवान शहीद और दो घायल हो गए हैं।

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने मुठभेड़ में 12 नक्सलियों के मारे जाने और तीन जवानों के शहीद होने की पुष्टि की है। सुंदरराज पी ने बताया कि मुठभेड़ में बीजापुर डीआरजी के जवान हेड कॉन्स्टेबल मोनू वडारी, रमेश सोड़ी और कॉन्स्टेबल दुकारू गोंडे शहीद हो गए। मुठभेड़ के बाद गंगालूर थाना इलाके के जंगलों में जवानों की टीम लगातार तलाशी अभियान चला रही है।

जिले के एसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा और सीआरपीएफ की साझा टीम बुधवार सुबह नौ बजे से बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा के पश्चिमी बस्तर डिवीजन इलाके में सर्च ऑपरेशन पर थी। जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू की। जवाबी कार्रवाई में नक्सली मारे गए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जवानों की श्रद्धांजलि देते हुए  कहा कि जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।

मुठभेड़ के बाद छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि आज हमारे बहादुर जवानों की बहादुरी से इतिहास लिखा जा रहा है। नक्सलवाद आखिरी सांसें ले रहा है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में चार दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोवाल समेत सुरक्षा से जुड़े अनेक लोग डीजीपी कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए थे। मीटिंग में नक्सलवाद को खत्म करने की रणनीति पर चर्चा की गई थी। गौरतलब है कि अमित शाह ने नक्सलवाद खत्म करने के लिए 31 मार्च 2026 की डेडलाइन तय कर दी है।

बहरहाल, जिले के एसपी ने ने बताया कि जवानों ने मुठभेड़ वाली जगह से एसएलआर राइफल, 303 राइफल और गोला, बारूद भी बरामद किया है। मारे गए नक्सलियों की पहचान की जा रही है। मौके पर तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और बैकअप पार्टी भी भेजी गई है। ऑपरेशन देर शाम तक जारी था।


Previous News Next News

More News

अखिलेश का दांव या अपने पैर पर कुल्हाड़ी?

October 1, 2026

अखिलेश यादव ने पूरे देश को चौंकाया है। कम से कम जिन लोगों की राजनीति में रूचि है उनके लिए तो यह घनघोर हैरानी की बात थी कि अखिलेश ने रिलायंस समूह के प्रेसिडेंट परिमल नाथवानी के बेटे धनराज परिमल नाथवानी को अपनी पार्टी से राज्यसभा की टिकट दी। सोचें, यह कितनी हैरानी की बात…

चिराग पासवान क्यों इतने नाराज हैं

October 1, 2026

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इश तरह से बिहार की सरकार पर हमला कर रहे हैं, जैसे मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव भी नहीं कर रहे हैं। चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यहां तक कहा कि उनको शर्म आ रही है कि वे…

शरद पवार की सरकार से अलग लाइन

October 1, 2026

शरद पवार ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कम से कम अभी कुछ दिन के लिए यह चर्चा थम गई है कि पवार अपनी पार्टी का विलय सुनेत्रा पवार की पार्टी में कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपनी पार्टी का विलय नहीं करेंगे और किसी को जरुरत है तो वह…

पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद

October 1, 2026

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को लेकर उठे विवाद को भले दूसरा रंग देने का प्रयास किया हो और इसे अपनी पार्टी की महिला नेता गायत्री बिश्नोई के मान सम्मान का मामला बनाया हो लेकिन यह तय है कि पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद बढ़ गया है। सिसोदिया और बिश्नोई…

निर्वाचन सदन को घेरेगा विपक्ष

October 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला हुआ। बैठक में शामिल पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और इस्तीफा नहीं देने पर छह अक्टूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय यानी नई दिल्ली के अशोक रोड पर स्थित निर्वाचन सदन का घेराव…

logo