प्रधानमंत्री के संबंध में दिया गया बयान निंदनीय है: एकनाथ शिंदे

Categorized as प्रादेशिक समाचार

महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई विवादित टिप्पणी की निंदा की। 

उन्होंने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी निंदनीय है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

उन्होंने आगे कहा कि इस बात को खारिज नहीं किया जा सकता है कि आज की तारीख में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश भारत एक महाशक्ति के रूप में उभरकर सामने आया है।

डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जब से पद ग्रहण किया है, तब से लेकर अभी तक उन्होंने एक दिन भी अवकाश नहीं लिया है। उन्होंने हमेशा ही राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत पर काम किया है। उन्होंने अपने कार्यकाल से हमेशा से ही देश को सबसे पहले रखा। इसके बाद ही किसी काम को वरीयता दी। ऐसी स्थिति में मल्लिकार्जुन खड़गे ने जिस तरह की विवादित टिप्पणी प्रधानमंत्री मोदी के संदर्भ में की है, वो देश के लोगों का अपमान है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। मैं एक बार फिर से मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान की निंदा करता हूं।

Also Read : पृथ्वी की रक्षा सिर्फ जिम्मेदारी नहीं, आने वाली पीढ़ियों के प्रति पवित्र संकल्प : पीएम मोदी

इसके अलावा, एकनाथ शिंदे ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कांग्रेस के लोग पाकिस्तान की भाषा बोल रहे थे। यहां पर पाकिस्तान के नाम से हेडलाइन बन रही थीं, क्योंकि इन लोगों ने सेना के शौर्य पर सवाल खड़ा किया था।

उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने हमारी माताओं और बहनों का सिंदूर उजाड़ा था, उन लोगों को कड़ा सबक सिखाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। लेकिन, अफसोस की बात है कि कांग्रेस के लोगों ने हमारे इस ऑपरेशन का मजाक उड़ाया था। इन लोगों ने आतंकवादियों की भाषा बोलने से कोई गुरेज नहीं किया था।

उन्होंने कहा कि एक प्रधानमंत्री के खिलाफ इस तरह की बयानबाजी करना उचित नहीं है। इस तरह के बयान देकर ये लोग अपने लिए खुद ही कब्र खोद रहे हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगातार देश की जनता का साथ मिलता रहेगा। साथ मिलने में किसी भी प्रकार की कटौती नहीं होगी। यह मुझे पूरा विश्वास है।

एकनाथ शिंदे ने कहा कि मैं एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई इस तरह की अमर्यादित टिप्पणी को लेकर मल्लिकार्जुन खड़गे की निंदा करता हूं; यह गलत है। कांग्रेस के हमेशा से यही रवैया रहा है। इन लोगों ने हमेशा से ही विदेश में हमारे देश और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में विवादित टिप्पणी की है।

इसके अलावा, उन्होंने कहा कि जिन विपक्षी दलों ने भी महिला आरक्षण का विरोध किया है। ऐसे सभी दलों को हमारे देश की महिलाएं कड़ा सबक सिखाएंगी।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

अन्नपूर्णा योजना पश्चिम बंगाल में नारी शक्ति के लिए बड़ा प्रोत्साहन: मोदी

September 17, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अन्नपूर्णा योजना को पश्चिम बंगाल में नारी शक्ति के लिए बड़ा प्रोत्साहन बताते हुए कहा है कि विकसित बंगाल की ताकत से विकसित भारत का संकल्प भी और मजबूत होगा। श्री मोदी ने गुरुवार को वीडियो कांफ्रेन्स के माध्यम से पश्चिम बंगाल में अन्नपूर्णा योजना की चौथी किस्त जारी की। इस…

रूस का यूक्रेन पर मिसाइल और ड्रोन से हमला

September 17, 2026

रूस ने बुधवार रात से लेकर गुरुवार सुबह तक यूक्रेन की राजधानी कीव और अन्य क्षेत्रों पर मिसाइलों तथा घातक ड्रोनों से भीषण हमले किए जिसके कारण दो बच्चों सहित कम से कम 18 लोग घायल हो गए। हमले के कारण कीव के 10 से अधिक स्थानों पर नुकसान दर्ज किया गया है। कीव के…

अमेरिकी सदन ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाला बिल पास किया

September 17, 2026

अमेरिका में प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स ) ने रूस और ईरान के ऊर्जा क्षेत्र , अधिकारियों और टैंकरों के “शैडो फ्लीट” (गुप्त बेड़े) को निशाना बनाने वाला एक बड़ा प्रतिबंध बिल पास किया है। इससे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उन देशों पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने का अधिकार मिल गया है जो रूस…

यूसीसी का इतना घुमावदार रास्ता क्यों?

September 17, 2026

भारतीय जनता पार्टी के गठन के बाद यानी छह अप्रैल 1980 से लेकर जितने भी चुनाव हुए उनमें तीन वादे जरूर होते थे। पहला जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म करना। दूसरा, अयोध्या में राममंदिर का निर्माण और तीसरा, समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी। पहले दो वादे भाजपा ने पूरे कर दिए। 2019 के अगस्त…

सहयोगी पार्टियां अड़ंगा डालेंगी

September 17, 2026

भाजपा को कई राज्यों में समान नागरिक संहिता लागू करने में समस्या आएगी। जगहां भाजपा की अपनी सरकार है वहां भी उसके सामने चुनौती होगी। गोवा इसका उदाहरण है। गोवा में प्रमोद सावंत की सरकार ने समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी की पूरी तैयारी कर ली थी। लेकिन ऐन मौके पर इसे टाल दिया गया।…

logo