बाबा केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर पहुंचे सीएम धामी

Categorized as प्रादेशिक समाचार

केदारनाथ धाम में बुधवार को श्रद्धा, आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब भगवान बाबा केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इस पावन अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ धाम पहुंचे और पूजा-अर्चना में भाग लिया। 

कपाट खुलने के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बाबा केदार की विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने संकल्प लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से प्रथम पूजा अर्पित की। मुख्यमंत्री ने भगवान भोलेनाथ से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की।

कपाट खुलने के ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने के लिए देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंचे। जैसे ही मंदिर के कपाट खुले, पूरा परिसर ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंज उठा और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं के चेहरों पर आस्था और उल्लास साफ झलक रहा था।

Also Read : नेपाल के गृह मंत्री सुदान गुरुंग ने अपने पद से दिया इस्तीफा 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केदारनाथ धाम सहित चारों धाम उत्तराखंड की आध्यात्मिक पहचान हैं और राज्य सरकार तीर्थयात्रियों को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यात्रा का अनुभव कराने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि यात्रा व्यवस्थाओं की वह स्वयं नियमित समीक्षा कर रहे हैं ताकि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो।

मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रा मार्गों, स्वास्थ्य सेवाओं, पेयजल, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्थाओं को उच्च स्तर पर बनाए रखा जाए। उन्होंने यह भी कहा कि श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सभी आवश्यक प्रबंध समय से सुनिश्चित किए जाएं।

इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बाबा केदारनाथ का आशीर्वाद सभी पर बना रहे और उत्तराखंड निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे।

वहीं, सीएम धामी ने केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के शुभ अवसर पर पीएम मोदी द्वारा सोशल मीडिया एक्स पर किए गए पोस्ट पर आभार जताया। उन्होंने कहा, “चारधाम यात्रा न केवल आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह हमारी सनातन संस्कृति, परंपरा और राष्ट्रीय एकता को भी सशक्त बनाती है। आपके मार्गदर्शन और प्रेरणा से हम सभी श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित, सुव्यवस्थित और दिव्य यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम सभी प्रदेशवासी और विश्व भर से आने वाले श्रद्धालु आपके द्वारा दिए गए संकल्पों को आत्मसात कर चारधाम यात्रा-2026 को दिव्य व भव्य बनाएंगे।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

अन्नपूर्णा योजना पश्चिम बंगाल में नारी शक्ति के लिए बड़ा प्रोत्साहन: मोदी

September 17, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अन्नपूर्णा योजना को पश्चिम बंगाल में नारी शक्ति के लिए बड़ा प्रोत्साहन बताते हुए कहा है कि विकसित बंगाल की ताकत से विकसित भारत का संकल्प भी और मजबूत होगा। श्री मोदी ने गुरुवार को वीडियो कांफ्रेन्स के माध्यम से पश्चिम बंगाल में अन्नपूर्णा योजना की चौथी किस्त जारी की। इस…

रूस का यूक्रेन पर मिसाइल और ड्रोन से हमला

September 17, 2026

रूस ने बुधवार रात से लेकर गुरुवार सुबह तक यूक्रेन की राजधानी कीव और अन्य क्षेत्रों पर मिसाइलों तथा घातक ड्रोनों से भीषण हमले किए जिसके कारण दो बच्चों सहित कम से कम 18 लोग घायल हो गए। हमले के कारण कीव के 10 से अधिक स्थानों पर नुकसान दर्ज किया गया है। कीव के…

अमेरिकी सदन ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाला बिल पास किया

September 17, 2026

अमेरिका में प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स ) ने रूस और ईरान के ऊर्जा क्षेत्र , अधिकारियों और टैंकरों के “शैडो फ्लीट” (गुप्त बेड़े) को निशाना बनाने वाला एक बड़ा प्रतिबंध बिल पास किया है। इससे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उन देशों पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने का अधिकार मिल गया है जो रूस…

यूसीसी का इतना घुमावदार रास्ता क्यों?

September 17, 2026

भारतीय जनता पार्टी के गठन के बाद यानी छह अप्रैल 1980 से लेकर जितने भी चुनाव हुए उनमें तीन वादे जरूर होते थे। पहला जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म करना। दूसरा, अयोध्या में राममंदिर का निर्माण और तीसरा, समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी। पहले दो वादे भाजपा ने पूरे कर दिए। 2019 के अगस्त…

सहयोगी पार्टियां अड़ंगा डालेंगी

September 17, 2026

भाजपा को कई राज्यों में समान नागरिक संहिता लागू करने में समस्या आएगी। जगहां भाजपा की अपनी सरकार है वहां भी उसके सामने चुनौती होगी। गोवा इसका उदाहरण है। गोवा में प्रमोद सावंत की सरकार ने समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी की पूरी तैयारी कर ली थी। लेकिन ऐन मौके पर इसे टाल दिया गया।…

logo