सात हवाईअड्डों पर उड़ानें प्रभावित

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। अलग अलग कारणों से हवाईअड्डों पर उड़ानों के प्रभावित होने का सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी है। बुधवार को देश के सात बड़े महानगरों में हवाईअड्डों पर उड़ानें प्रभावित हुईं। कहीं तकनीकी कारण से तो कहीं चालक दल की कमी से एक सौ से ज्यादा उड़ानें प्रभावित हुईं। विमानन कंपनी इंडिगो ने बताया कि चालक दल और ऑपरेशन से जुड़ी दिक्कतों की वजह से इंदौर में 11, हैदराबाद में 13, सूरत में आठ, अहमदाबाद में 25 और बेंगलुरु में 42 उड़ानें रद्द हुईं या देरी से उड़ीं।

राजधानी दिल्ली में भी उड़ानों पर असर हुआ। यहां चेक इन सिस्टम फेल होने के कारण उड़ानें प्रभावित हुईं। इसके बाद उसे मैनुअल कर दिया गया। वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्रियों को बताया गया कि माइक्रोसॉफ्ट विंडोज ने दुनियाभर में बड़ी सर्विस आउटेज की रिपोर्ट दी है। इससे एयरपोर्ट पर आईटी सेवा पर असर पड़ा है। हालांकि, माइक्रोसॉफ्ट ने इस खबर को गलत बताया है। एक रिपोर्ट में दो सौ विमानों के प्रभावित होने की खबर है।

बहरहाल, दिल्ली हवाईअड्डे पर बुधवार सुबह से चेक इन सिस्टम में दिक्कत आ रही थी। चार विमानन कंपनियों, इंडिगो, स्पाइसजेट, अकासा एयर और एयर इंडिया एक्सप्रेस पर इसका असर पड़ा है। सभी एयरलाइंस ने मैनुअल चेक इन और बोर्डिंग प्रोसेस लागू किया। दिल्ली एयरपोर्ट अथॉरिटी ने सुबह 7.40 पर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, हमारी ऑन ग्राउंड टीमें सभी स्टेकहोल्डर्स के साथ मिलकर काम कर रही हैं, ताकि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो।

उधर हैदराबाद हवाईअड्डे पर उड़ानों में देरी होने से यात्रियों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। बाद में इंडिगो के एक प्रवक्ता ने कहा कि तकनीक में समस्या, एयरपोर्ट पर भीड़ और ऑपरेशनल जरूरतों जैसी कई वजह से उनकी कई उड़ानों में देरी हुई है और कुछ रद्द भी हुई हैं। बेंगलुरू में चेक इन सिस्टम में देरी की वजह से चार फ्लाइट लेट हो गईं। ऑपरेशनल वजहों से इंडिगो की कई उड़ानें कैंसिल कर दी गईं। कुल 42 फ्लाइट कैंसिल हुईं हैं।


Previous News Next News

More News

अखिलेश का दांव या अपने पैर पर कुल्हाड़ी?

October 1, 2026

अखिलेश यादव ने पूरे देश को चौंकाया है। कम से कम जिन लोगों की राजनीति में रूचि है उनके लिए तो यह घनघोर हैरानी की बात थी कि अखिलेश ने रिलायंस समूह के प्रेसिडेंट परिमल नाथवानी के बेटे धनराज परिमल नाथवानी को अपनी पार्टी से राज्यसभा की टिकट दी। सोचें, यह कितनी हैरानी की बात…

चिराग पासवान क्यों इतने नाराज हैं

October 1, 2026

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इश तरह से बिहार की सरकार पर हमला कर रहे हैं, जैसे मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव भी नहीं कर रहे हैं। चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यहां तक कहा कि उनको शर्म आ रही है कि वे…

शरद पवार की सरकार से अलग लाइन

October 1, 2026

शरद पवार ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कम से कम अभी कुछ दिन के लिए यह चर्चा थम गई है कि पवार अपनी पार्टी का विलय सुनेत्रा पवार की पार्टी में कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपनी पार्टी का विलय नहीं करेंगे और किसी को जरुरत है तो वह…

पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद

October 1, 2026

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को लेकर उठे विवाद को भले दूसरा रंग देने का प्रयास किया हो और इसे अपनी पार्टी की महिला नेता गायत्री बिश्नोई के मान सम्मान का मामला बनाया हो लेकिन यह तय है कि पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद बढ़ गया है। सिसोदिया और बिश्नोई…

निर्वाचन सदन को घेरेगा विपक्ष

October 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला हुआ। बैठक में शामिल पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और इस्तीफा नहीं देने पर छह अक्टूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय यानी नई दिल्ली के अशोक रोड पर स्थित निर्वाचन सदन का घेराव…

logo