देश के 8 एयरपोर्ट से 100 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित, इंडिगो के कर्मचारियों और यात्रियों में बहस

Categorized as समाचार

देश के 8 एयरपोर्ट पर गुरुवार को कहीं तकनीकी वजह से तो कहीं क्रू मेंबर्स की कमी से इंडिगो की 100 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित हो गई हैं, जिसकी वजह से हैदराबाद एयरपोर्ट पर यात्री परेशान हो गए और इंडिगो के कर्मचारियों से बहस भी हो गई। 

मिली जानकारी के अनुसार बेंगलुरु में 42, मुंबई में 33, दिल्ली में 38, अहमदाबाद में 25, इंदौर में 11, हैदराबाद में 19, सूरत में 8 और कोलकाता में 10 सहित कई एयरोपोर्ट से बीते दो दिन में कंपनी की 200 से ज्यादा उड़ानें रद्द हुई हैं।

इंडिगो एयरलाइन ने बयान जारी करते हुए कहा कि खराब मौसम, सिस्टम में गड़बड़ी और स्टॉफ से जुड़े नए नियमों के चलते फ्लाइट पर असर पड़ा है। हम असुविधा के लिए माफी मांगते हैं, अगले 48 घंटे में ऑपरेशन पूरी तरह ठीक हो जाएगा।

यात्रियों की परेशानी को देखते हुए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने इंडिगो के अधिकारियों को तलब किया है। इंडिगो के अधिकारी आज नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के अधिकारियों से मिलेंगे। उड़ानों में रुकावट कम करने के लिए इंडिगो की क्या योजना है? इसके साथ ही डीजीसीए ने इंडिगो के अधिकारी से विस्तृत जानकारी मांगी है जिससे जल्द से जल्द इस समस्या को दूर किया जा सके।

Also Read : टेस्ट क्रिकेट में 6,000 रन बनाने वाले न्यूजीलैंड के पांचवें बल्लेबाज बने टॉम लैथम

वहीं, आरजीआईए की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट की गई एक एडवाइजरी में बताया गया हमें पता है कि आरजीआईए में कुछ फ्लाइट्स में ऑपरेशनल कारणों से देरी हो रही है और उनके शेड्यूल में बदलाव हो रहे हैं। एयरपोर्ट पर हमारी टीमें एयरलाइंस के साथ मिलकर उनके संचालन में मदद कर रही हैं और यात्रियों को समय पर जानकारी और गाइडेंस दे रही हैं।

एडवाइजरी में आगे कहा गया आरजीआईए में संचालन नॉर्मल है। पैसेंजर्स को सलाह दी जाती है कि एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी-अपनी एयरलाइन से अपनी फ्लाइट का लेटेस्ट स्टेटस चेक कर लें। आपकी समझ और सहयोग के लिए धन्यवाद।

बता दें कि बुधवार को दिल्ली, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, हुबली और भोपाल जैसी जगहों के लिए भी फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गईं थी। इससे पहले, मंगलवार को रायपुर, कोयंबटूर, उदयपुर, अहमदाबाद और गोवा से फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गईं। इसी तरह, अहमदाबाद, कोयंबटूर, रायपुर, उदयपुर, गोवा, कोलकाता और विशाखापत्तनम के लिए भी फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गईं। इसके अलावा, मंगलवार को दिल्ली, बेंगलुरु, कोलकाता, गोवा, मुंबई और अहमदाबाद जैसी जगहों के लिए नौ फ्लाइट्स भी लेट हुईं।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

अखिलेश का दांव या अपने पैर पर कुल्हाड़ी?

October 1, 2026

अखिलेश यादव ने पूरे देश को चौंकाया है। कम से कम जिन लोगों की राजनीति में रूचि है उनके लिए तो यह घनघोर हैरानी की बात थी कि अखिलेश ने रिलायंस समूह के प्रेसिडेंट परिमल नाथवानी के बेटे धनराज परिमल नाथवानी को अपनी पार्टी से राज्यसभा की टिकट दी। सोचें, यह कितनी हैरानी की बात…

चिराग पासवान क्यों इतने नाराज हैं

October 1, 2026

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इश तरह से बिहार की सरकार पर हमला कर रहे हैं, जैसे मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव भी नहीं कर रहे हैं। चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यहां तक कहा कि उनको शर्म आ रही है कि वे…

शरद पवार की सरकार से अलग लाइन

October 1, 2026

शरद पवार ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कम से कम अभी कुछ दिन के लिए यह चर्चा थम गई है कि पवार अपनी पार्टी का विलय सुनेत्रा पवार की पार्टी में कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपनी पार्टी का विलय नहीं करेंगे और किसी को जरुरत है तो वह…

पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद

October 1, 2026

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को लेकर उठे विवाद को भले दूसरा रंग देने का प्रयास किया हो और इसे अपनी पार्टी की महिला नेता गायत्री बिश्नोई के मान सम्मान का मामला बनाया हो लेकिन यह तय है कि पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद बढ़ गया है। सिसोदिया और बिश्नोई…

निर्वाचन सदन को घेरेगा विपक्ष

October 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला हुआ। बैठक में शामिल पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और इस्तीफा नहीं देने पर छह अक्टूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय यानी नई दिल्ली के अशोक रोड पर स्थित निर्वाचन सदन का घेराव…

logo