संसद में एसआईआर पर हंगामा

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत हंगामे के साथ हुई है। पहले दिन सोमवार को कांग्रेस सहित सभी विपक्षी पार्टियों ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर पर जम कर हंगामा किया। संसद की पहले दिन की कार्यवाही शुरू होने से पहले राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के चैम्बर में विपक्षी पार्टियों की बैठक हुई, जिसमें एसआईआर का मुद्दा उठाने पर सहमति बनी। इसके बाद कार्यवाही शुरू होते ही लोकसभा में विपक्ष ने हंगामा किया। राज्यसभा में नए सभापति, उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का स्वागत हुआ। उसके बाद हंगामा शुरू हुआ। दोनों सदनों को कई बार के स्थगन के बाद दो बजे दिन में मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

विपक्षी पार्टियां एसआईआर पर चर्चा के लिए अड़ा है। दूसरी ओर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राज्यसभा में बताया कि सरकार एसआईआर और चुनावी सुधारों पर चर्चा के लिए तैयार है। हालांकि उन्होंने साथ ही कहा कि विपक्ष इस पर कोई समय सीमा न थोपे। सरकार के जानकार सूत्रों का कहना है कि ‘वंदे मातरम’ के 150 साल पूरे होने पर सरकार सदन में इस पर 10 घंटे चर्चा करा सकती है। यह बहस गुरुवार और शुक्रवार को हो सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इसमें हिस्सा ले सकते हैं।

पहले दिन लोकसभा में प्रश्नकाल शुरू होते ही विपक्षी सदस्य वेल में आ गए और नारेबाजी शुरू कर दी। स्पीकर ओम बिरला ने विपक्ष से सदन चलने देने की अपील की। हालांकि, विपक्ष के सदस्यों पर स्पीकर की इस अपील का कोई असर नहीं हुआ और हंगामे के बीच ही कार्यवाही जारी है। इससे पहले, लोकसभा में विश्वकप जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम, ब्लाइंड क्रिकेट टीम और कबड्डी टीम को शानदार सफलता के लिए बधाई दी गई। लोकसभा में पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल और तीन अन्य पूर्व सदस्यों के निधन की सूचना दी गई। स्पीकर ओम बिरला ने सदन की ओर से पूर्व सदस्यों के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और सदन में मौन भी रखा गया।

उधर राज्यसभा प्रधानमंत्री मोदी ने नए सभापति सीपी राधाकृष्णन का स्वागत किया। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सभापति का अभिवादन किया। खड़गे ने इस दौरान पूर्व सभापति जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा. ‘मुझे इस बात का दुख है कि सदन को पूर्व सभापति को फेयरवेल देने का मौका नहीं मिला’।  इस पर तंज करते हुए सदन के नेता जेपी नड्डा ने कहा, ‘आपको बिहार, हरियाणा, महाराष्ट्र की हार ने काफी तकलीफ पहुंचाई है। आपको अपनी तकलीफ डॉक्टर को बताना चाहिए’। इसके बाद सांसदों ने एसआईआर के मुद्दे पर चर्चा की मांग की और मांग नहीं माने जाने पर सदन से वाकआउट किया।


Previous News Next News

More News

नीतीश कुमार चले दिल्ली…. राज्यसभा के लिए किया नामांकन

March 5, 2026

बिहार की राजनीति में राज्यसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के निर्णय को प्रदेश की सियासत में बड़े उलटफेर की संभावना है। इस बीच  गुरुवार को  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित एनडीए के सभी पांच उम्मीदवारों ने गुरुवार को राज्यसभा चुनाव के…

भारत की तेल आपूर्ति खतरे में, फिर भी प्रधानमंत्री चुपः राहुल गांधी

March 5, 2026

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के दौरान भारत को होने वाली परेशानियों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा है। राहुल गांधी की ओर से सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, “विश्व एक अस्थिर दौर में प्रवेश कर चुका है। आगे भयंकर संकट मंडरा रहा है। भारत…

बिहार में अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा, गिरिराज सिंह ने दिया ये बड़ा बयान

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले से प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई। अटकलों का दौर तेज हो गया है कि जब नीतीश कुमार राज्यसभा सांसद बन जाएंगे तो बिहार की कमान कौन संभालेगा। इस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि किसी को चिंता करने की जरूरत…

हम साथ होते तो नीतीश कुमार को यह दिन नहीं देखना पड़ता: तेजस्वी यादव

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने वाले फैसले से प्रदेश की राजनीति ने अचानक से करवट ली है। सत्ता पक्ष जहां नीतीश कुमार के फैसले की सराहना कर रहा है, तो वहीं विपक्ष का दावा है कि नीतीश कुमार पर भाजपा ने राज्यसभा जाने के लिए दबाव बनाया।  राजद नेता तेजस्वी यादव ने…

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की सूची

March 5, 2026

राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने अलग-अलग राज्यों से कई वरिष्ठ नेताओं को मैदान में उतारा है। कांग्रेस की ओर से तेलंगाना से अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी, छत्तीसगढ़ से फूलो देवी नेताम, हरियाणा से करमवीर सिंह बौद्ध, तमिलनाडु से क्रिस्टोफर तिलक और…

logo