बंगाल में बाबरी मस्जिद शिलान्यास के पोस्टर

Categorized as समाचार

कोलकाता। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में अलग अलग कारणों से तनाव बढ़ रहा है। अभी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर के कारण विवाद हो रहा था और इसी बीच मुर्शिदाबाद जिले में मंगलवार देर रात बाबरी मस्जिद के शिलान्यास के पोस्टर लगाए गए। इन पर लिखा है, ‘छह दिसंबर को बेलडांगा में बाबरी मस्जिद का शिलान्यास समारोह होगा’।

ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के विधायक हुमायूं कबीर को इस शिलान्यास समारोह का आयोजनकर्ता बताया गया है। खुद कबीर ने भी मंगलवार को कहा, ‘हम छह दिसंबर को बाबरी मस्जिद की नींव रखेंगे। तीन साल में इसका निर्माण पूरा होगा। कार्यक्रम में कई मुस्लिम नेता शामिल होंगे’। गौरतलब है कि अयोध्या में विवादित ढांचा छह दिसंबर 1992 को कार सेवकों ने ध्वस्त कर दिया था।

तृणमूल कांग्रेस विधायक का कहना है कि बाबरी विध्वंस के 33 साल होने के मौके पर शिलान्यास का आयोजन किया जाएगा। गौरतलब है कि जिस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर के शिखर पर झंडारोहण किया उसी दिन रात में मुर्शिदाबाद में यह पोस्टर लगा। बहरहाल, बाबरी मस्जिद के शिलान्यास का पोस्टर सामने आने के बाद भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में मस्जिद नहीं, बल्कि बांग्लादेश की आधारशिला रख रही है।

भाजपा के नेता और पश्चिम बंगाल विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि वह यह सब सांप्रदायिक तनाव भड़काने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव पास आ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि मुसलमान तृणमूल कांग्रेस को छोड़ रहे हैं। अधिकारी ने कहा कि जैसे 2021 में ममता की पार्टी ने सीएए को एनआरसी कहकर सभी मुसलमानों को एक किया था, इस बार वे बाबरी मस्जिद के नाम पर कर रहे हैं।


Previous News Next News

More News

नीतीश कुमार चले दिल्ली…. राज्यसभा के लिए किया नामांकन

March 5, 2026

बिहार की राजनीति में राज्यसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के निर्णय को प्रदेश की सियासत में बड़े उलटफेर की संभावना है। इस बीच  गुरुवार को  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित एनडीए के सभी पांच उम्मीदवारों ने गुरुवार को राज्यसभा चुनाव के…

भारत की तेल आपूर्ति खतरे में, फिर भी प्रधानमंत्री चुपः राहुल गांधी

March 5, 2026

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के दौरान भारत को होने वाली परेशानियों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा है। राहुल गांधी की ओर से सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, “विश्व एक अस्थिर दौर में प्रवेश कर चुका है। आगे भयंकर संकट मंडरा रहा है। भारत…

बिहार में अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा, गिरिराज सिंह ने दिया ये बड़ा बयान

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले से प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई। अटकलों का दौर तेज हो गया है कि जब नीतीश कुमार राज्यसभा सांसद बन जाएंगे तो बिहार की कमान कौन संभालेगा। इस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि किसी को चिंता करने की जरूरत…

हम साथ होते तो नीतीश कुमार को यह दिन नहीं देखना पड़ता: तेजस्वी यादव

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने वाले फैसले से प्रदेश की राजनीति ने अचानक से करवट ली है। सत्ता पक्ष जहां नीतीश कुमार के फैसले की सराहना कर रहा है, तो वहीं विपक्ष का दावा है कि नीतीश कुमार पर भाजपा ने राज्यसभा जाने के लिए दबाव बनाया।  राजद नेता तेजस्वी यादव ने…

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की सूची

March 5, 2026

राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने अलग-अलग राज्यों से कई वरिष्ठ नेताओं को मैदान में उतारा है। कांग्रेस की ओर से तेलंगाना से अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी, छत्तीसगढ़ से फूलो देवी नेताम, हरियाणा से करमवीर सिंह बौद्ध, तमिलनाडु से क्रिस्टोफर तिलक और…

logo