आर्मेनिया ने तेजस का सौदा रोका

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। दुबई में एयर शो के दौरान तेजस लड़ाकू विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद एक बड़ा सौदा खटाई में पड़ता दिख रहा है। खबर है कि आर्मेनिया ने भारत से तेजस लड़ाकू विमान खरीदने की बातचीत रोक दी है। इजराइल के  अखबार ‘यरुशलम पोस्ट’ के मुताबिक, 21 नवंबर को दुबई एयर शो में तेजस के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद आर्मेनिया ने किया है। इस हादसे में भारतीय पायलट विंग कमांडर नमांश स्याल की मौत हो गई थी। आर्मेनिया के साथ 10 हजार करोड़ रुपए का सौदा होना था।

गौरतलब है कि आर्मेनिया, भारत से 1.2 अरब डॉलर यानी करीब 10 हजार करोड़ रुपए में 12 तेजस विमान खरीदने की तैयारी कर रहा था। इस सौदे की बातचीत आखिरी चरण में थी। ये तेजस की पहली विदेशी डील हो सकती थी। हालांकि, इस पूरे मामले पर आर्मेनिया सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। भारत सरकार ने भी अभी तक इस रिपोर्ट पर कोई बयान नहीं जारी किया है।

ध्यान रहे भारतीय वायु सेना के बेड़े में जो टॉप लड़ाकू विमान हैं उनमें सुखोई, राफेल, मिराज, मिग 29 और तेजस का नाम शामिल है। तेजस भारत का स्वदेशी लड़ाकू विमान है क्योंकि इस विमान के 50 फीसदी कल पुर्जे भारत में ही तैयार हुए है। इस विमान में इजराइल का आधुनिक ईएल/एम 2052 की रडार तकनीक लगी है, जिससे यह एक साथ 10 लक्ष्यों को ट्रैक कर उन पर निशाना साधने में सक्षम है। इसकी एक बड़ी खूबी यह भी है कि ये विमान बहुत कम जगह में लैंड कर सकता है और टेकऑफ भी कर सकता है। यह अपेक्षाकृत हलका भी है।


Previous News Next News

More News

नीतीश कुमार चले दिल्ली…. राज्यसभा के लिए किया नामांकन

March 5, 2026

बिहार की राजनीति में राज्यसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के निर्णय को प्रदेश की सियासत में बड़े उलटफेर की संभावना है। इस बीच  गुरुवार को  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित एनडीए के सभी पांच उम्मीदवारों ने गुरुवार को राज्यसभा चुनाव के…

भारत की तेल आपूर्ति खतरे में, फिर भी प्रधानमंत्री चुपः राहुल गांधी

March 5, 2026

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के दौरान भारत को होने वाली परेशानियों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा है। राहुल गांधी की ओर से सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, “विश्व एक अस्थिर दौर में प्रवेश कर चुका है। आगे भयंकर संकट मंडरा रहा है। भारत…

बिहार में अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा, गिरिराज सिंह ने दिया ये बड़ा बयान

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले से प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई। अटकलों का दौर तेज हो गया है कि जब नीतीश कुमार राज्यसभा सांसद बन जाएंगे तो बिहार की कमान कौन संभालेगा। इस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि किसी को चिंता करने की जरूरत…

हम साथ होते तो नीतीश कुमार को यह दिन नहीं देखना पड़ता: तेजस्वी यादव

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने वाले फैसले से प्रदेश की राजनीति ने अचानक से करवट ली है। सत्ता पक्ष जहां नीतीश कुमार के फैसले की सराहना कर रहा है, तो वहीं विपक्ष का दावा है कि नीतीश कुमार पर भाजपा ने राज्यसभा जाने के लिए दबाव बनाया।  राजद नेता तेजस्वी यादव ने…

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की सूची

March 5, 2026

राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने अलग-अलग राज्यों से कई वरिष्ठ नेताओं को मैदान में उतारा है। कांग्रेस की ओर से तेलंगाना से अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी, छत्तीसगढ़ से फूलो देवी नेताम, हरियाणा से करमवीर सिंह बौद्ध, तमिलनाडु से क्रिस्टोफर तिलक और…

logo