पीस प्लान पर पुतिन के साथ चर्चा के लिए ट्रंप ने भेजे खास दूत

Categorized as समाचार

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध समाप्ति की कवायद तेज होती नजर आ रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 28 सूत्रीय समझौते को लेकर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ चर्चा के लिए अपने खास दूत को मास्को भेजा है। दूसरी ओर, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की भी पीस प्लान पर चर्चा के मूड में नजर आ रहे हैं। 

राष्ट्रपति ट्रंप ने मंगलवार को ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में लिखा, “इस पीस प्लान पर फैसला करने की उम्मीद में, मैंने अपने स्पेशल दूत स्टीव विटकॉफ को मॉस्को में राष्ट्रपति पुतिन से मिलने का आदेश दिया है। दूसरी ओर, उसी समय पर सेना के सचिव डैन ड्रिस्कॉल यूक्रेन के लोगों से मुलाकात करेंगे।

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा 28 प्वाइंट के वास्तविक पीस प्लान को दोनों तरफ से अधिक इनपुट के साथ फाइनल किया गया है। इस प्लान को अमेरिका ने ड्राफ्ट किया है। असहमति के कुछ प्वाइंट ही बचे हुए हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने ड्राफ्ट पर काम कर रहे लोगों की सरहना की और कहा कि उनकी टीम ने पिछले हफ्ते शानदार काम किया। सिन्हुआ न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वह जल्द ही पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिलेंगे। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि ये मुलाकात तभी होगी, जब पीस प्लान पर दोनों की मुहर लग जाए या फिर वह आखिरी चरण में हो।

Also Read : दिल्ली-एनसीआर में छाया कोहरा, हवा की गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंची

वहीं दूसरी ओर जेलेंस्की ने कहा कि जिनेवा में यूक्रेन और अमेरिका के तैयार किए गए पीस प्लान को और गहरे एग्रीमेंट में बदला जा सकता है। जेलेंस्की ने कहा कि उन्होंने यूक्रेन की नेगोशिएटिंग टीम के साथ प्लान पर चर्चा की थी।

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा इस ड्राफ्ट में दिए गए प्रिंसिपल्स को और गहरे एग्रीमेंट में बदला जा सकता है, और यह हमारे कॉमन इंटरेस्ट में है कि सुरक्षा वास्तविक हो।

इंटरफैक्स-यूक्रेन न्यूज एजेंसी के अनुसार, इससे पहले, यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय के प्रमुख एंड्री यरमक ने कहा कि जेलेंस्की यूक्रेन संकट खत्म करने की शर्तों पर एक जॉइंट एग्रीमेंट को फाइनल करने के लिए ट्रंप से मिलना चाहते हैं।

यरमक ने कहा कि यूक्रेन और अमेरिका, दोनों ही पक्ष प्रस्तावित पीस प्लान के ज्यादातर पहलुओं को लेकर प्रिंसिपल एग्रीमेंट पर पहुंच गए हैं। इस दस्तावेज में अमेरिका के मूल 28 सूत्रीय प्रस्ताव से काफी बदलाव किए गए हैं। जेलेंस्की को उम्मीद है कि वे सीधे ट्रंप के साथ इलाके के मामलों पर बातचीत करेंगे।

बता दें कि अमेरिका की ओर से 28 सूत्रीय पीस प्लान प्रपोज करने के बाद अमेरिका, यूक्रेन, और कई यूरोपियन देशों के प्रतिनिधियों ने रविवार को जिनेवा में इस पर चर्चा की थी।

अमेरिकी सेना के एक बयान के मुताबिक, सोमवार और मंगलवार को अमेरिकी सेना के सचिव डेनियल ड्रिस्कॉल ने अबू धाबी में रूसी अधिकारियों के साथ ड्राफ्ट पर बातचीत की।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

नीतीश कुमार चले दिल्ली…. राज्यसभा के लिए किया नामांकन

March 5, 2026

बिहार की राजनीति में राज्यसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के निर्णय को प्रदेश की सियासत में बड़े उलटफेर की संभावना है। इस बीच  गुरुवार को  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित एनडीए के सभी पांच उम्मीदवारों ने गुरुवार को राज्यसभा चुनाव के…

भारत की तेल आपूर्ति खतरे में, फिर भी प्रधानमंत्री चुपः राहुल गांधी

March 5, 2026

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के दौरान भारत को होने वाली परेशानियों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा है। राहुल गांधी की ओर से सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, “विश्व एक अस्थिर दौर में प्रवेश कर चुका है। आगे भयंकर संकट मंडरा रहा है। भारत…

बिहार में अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा, गिरिराज सिंह ने दिया ये बड़ा बयान

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले से प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई। अटकलों का दौर तेज हो गया है कि जब नीतीश कुमार राज्यसभा सांसद बन जाएंगे तो बिहार की कमान कौन संभालेगा। इस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि किसी को चिंता करने की जरूरत…

हम साथ होते तो नीतीश कुमार को यह दिन नहीं देखना पड़ता: तेजस्वी यादव

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने वाले फैसले से प्रदेश की राजनीति ने अचानक से करवट ली है। सत्ता पक्ष जहां नीतीश कुमार के फैसले की सराहना कर रहा है, तो वहीं विपक्ष का दावा है कि नीतीश कुमार पर भाजपा ने राज्यसभा जाने के लिए दबाव बनाया।  राजद नेता तेजस्वी यादव ने…

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की सूची

March 5, 2026

राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने अलग-अलग राज्यों से कई वरिष्ठ नेताओं को मैदान में उतारा है। कांग्रेस की ओर से तेलंगाना से अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी, छत्तीसगढ़ से फूलो देवी नेताम, हरियाणा से करमवीर सिंह बौद्ध, तमिलनाडु से क्रिस्टोफर तिलक और…

logo