शनचो-22 अंतरिक्ष यान का लॉन्च पूरी तरह सफल रहा

Categorized as समाचार

चीन मानवयुक्त अंतरिक्ष इंजीनियरिंग कार्यालय के मुताबिक, पेइचिंग समयानुसार मंगलवार दोपहर 12 बजकर 11 मिनट पर, शनचो-22 अंतरिक्ष यान को ले जा रहा लॉन्ग मार्च-2एफ वाई 22 वाहन रॉकेट चीन के चियूछ्वान उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से लॉन्च किया गया। 

लगभग 10 मिनट बाद, शनचो-22 अंतरिक्ष यान लॉन्ग मार्च रॉकेट से सफलतापूर्वक अलग हो गया और उसने पूर्व-निर्धारित ट्रैक में प्रवेश किया, जिससे इस बार का लॉन्च मिशन पूरी तरह सफल हो गया।

Also Read : मन, इंद्री और आत्मा को संतुलित करता है पादाभ्यंग

ट्रैक में जाने के बाद, शनचो-22 अंतरिक्ष यान पूर्व-व्यवस्थित कार्यक्रम के हिसाब से चीनी अंतरिक्ष स्टेशन संयोजन से स्वायत्त रैपिड रेंडेजवस और डॉकिंग करेगा।

शनचो-22 अंतरिक्ष यान बिना पायलट वाला है, जिसमें अंतरिक्ष खाना, अंतरिक्ष दवा, ताजे फल व सब्जियां, शनचो-20 अंतरिक्ष यान के टूटे हुए पोरथोल से निपटने के लिए उपचार उपकरण और अंतरिक्ष स्टेशन के लिए जरूरी स्पेयर पार्ट्स शामिल हैं।

यह मिशन चीन के मानवयुक्त अंतरिक्ष कार्यक्रम की शुरुआत के बाद से 38वां लॉन्च मिशन है और लॉन्ग मार्च रॉकेट की शृंखला की 610वीं उड़ान है। यह चीन के मानवयुक्त अंतरिक्ष कार्यक्रम का पहला आपातकालीन प्रक्षेपण मिशन भी है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

नीतीश कुमार चले दिल्ली…. राज्यसभा के लिए किया नामांकन

March 5, 2026

बिहार की राजनीति में राज्यसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के निर्णय को प्रदेश की सियासत में बड़े उलटफेर की संभावना है। इस बीच  गुरुवार को  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित एनडीए के सभी पांच उम्मीदवारों ने गुरुवार को राज्यसभा चुनाव के…

भारत की तेल आपूर्ति खतरे में, फिर भी प्रधानमंत्री चुपः राहुल गांधी

March 5, 2026

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के दौरान भारत को होने वाली परेशानियों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा है। राहुल गांधी की ओर से सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, “विश्व एक अस्थिर दौर में प्रवेश कर चुका है। आगे भयंकर संकट मंडरा रहा है। भारत…

बिहार में अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा, गिरिराज सिंह ने दिया ये बड़ा बयान

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले से प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई। अटकलों का दौर तेज हो गया है कि जब नीतीश कुमार राज्यसभा सांसद बन जाएंगे तो बिहार की कमान कौन संभालेगा। इस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि किसी को चिंता करने की जरूरत…

हम साथ होते तो नीतीश कुमार को यह दिन नहीं देखना पड़ता: तेजस्वी यादव

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने वाले फैसले से प्रदेश की राजनीति ने अचानक से करवट ली है। सत्ता पक्ष जहां नीतीश कुमार के फैसले की सराहना कर रहा है, तो वहीं विपक्ष का दावा है कि नीतीश कुमार पर भाजपा ने राज्यसभा जाने के लिए दबाव बनाया।  राजद नेता तेजस्वी यादव ने…

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की सूची

March 5, 2026

राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने अलग-अलग राज्यों से कई वरिष्ठ नेताओं को मैदान में उतारा है। कांग्रेस की ओर से तेलंगाना से अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी, छत्तीसगढ़ से फूलो देवी नेताम, हरियाणा से करमवीर सिंह बौद्ध, तमिलनाडु से क्रिस्टोफर तिलक और…

logo