हर कश्मीरी मुसलमान को शक से न देखें : उमर

Categorized as समाचार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को “सफेदपोश” आतंकवादी मॉड्यूल और दिल्ली विस्फोट मामले में शामिल सभी लोगों को कड़ी सजा दिए जाने की वकालत की, लेकिन आग्रह किया कि बेगुनाह लोगों को किसी प्रकार की हानि न पहुंचे।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “मैंने कल उत्तरी क्षेत्र के मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन में भी यह मुद्दा उठाया था। केंद्रीय गृह मंत्री, केंद्रीय गृह सचिव, उत्तरी क्षेत्र के मुख्यमंत्री, राज्यपाल और उपराज्यपाल वहां मौजूद थे। मैंने उनसे अपील की कि वे जम्मू-कश्मीर के हर नागरिक—खासकर हर कश्मीरी मुसलमान—को शक की निगाह से न देखें।”

उमर अब्दुल्ला नौगाम थाने में शुक्रवार को दुर्घटनावश विस्फोट में घायल हुए लोगों का हालचाल जानने के लिए अस्पताल का दौरा करने के बाद संवाददाताओं से बात कर रहे थे। उन्होंने दुर्घटनावश हुए विस्फोट में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों से भी मुलाकात की और दुख की इस घड़ी में सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री ने पिछले सप्ताह कहा था कि दिल्ली विस्फोट के लिए जिम्मेदार लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, लेकिन यह भी स्पष्ट किया था कि जम्मू-कश्मीर की पूरी आबादी को आतंकवाद का समर्थक कहना उचित नहीं है।

दिल्ली में लाल किले के पास 10 नवंबर को विस्फोटकों से लदी एक कार में धमाका हुआ था, जिसे दक्षिण कश्मीर के पुलवामा निवासी डॉ. उमर नबी चला रहा था। इस विस्फोट में 15 लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हुए थे।


Previous News Next News

More News

नीतीश कुमार चले दिल्ली…. राज्यसभा के लिए किया नामांकन

March 5, 2026

बिहार की राजनीति में राज्यसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के निर्णय को प्रदेश की सियासत में बड़े उलटफेर की संभावना है। इस बीच  गुरुवार को  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित एनडीए के सभी पांच उम्मीदवारों ने गुरुवार को राज्यसभा चुनाव के…

भारत की तेल आपूर्ति खतरे में, फिर भी प्रधानमंत्री चुपः राहुल गांधी

March 5, 2026

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के दौरान भारत को होने वाली परेशानियों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा है। राहुल गांधी की ओर से सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, “विश्व एक अस्थिर दौर में प्रवेश कर चुका है। आगे भयंकर संकट मंडरा रहा है। भारत…

बिहार में अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा, गिरिराज सिंह ने दिया ये बड़ा बयान

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले से प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई। अटकलों का दौर तेज हो गया है कि जब नीतीश कुमार राज्यसभा सांसद बन जाएंगे तो बिहार की कमान कौन संभालेगा। इस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि किसी को चिंता करने की जरूरत…

हम साथ होते तो नीतीश कुमार को यह दिन नहीं देखना पड़ता: तेजस्वी यादव

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने वाले फैसले से प्रदेश की राजनीति ने अचानक से करवट ली है। सत्ता पक्ष जहां नीतीश कुमार के फैसले की सराहना कर रहा है, तो वहीं विपक्ष का दावा है कि नीतीश कुमार पर भाजपा ने राज्यसभा जाने के लिए दबाव बनाया।  राजद नेता तेजस्वी यादव ने…

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की सूची

March 5, 2026

राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने अलग-अलग राज्यों से कई वरिष्ठ नेताओं को मैदान में उतारा है। कांग्रेस की ओर से तेलंगाना से अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी, छत्तीसगढ़ से फूलो देवी नेताम, हरियाणा से करमवीर सिंह बौद्ध, तमिलनाडु से क्रिस्टोफर तिलक और…

logo