दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। दिल्ली में वायु गुणवत्ता मंगलवार को लगातार पांचवें दिन भी ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रही। प्रदूषण स्तर सोमवार की तुलना में बढ़ गया और 10 से अधिक निगरानी केंद्रों में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 374 रहा, जबकि सोमवार को यह 351 दर्ज किया गया था।

सीपीसीबी के ‘समीर’ ऐप के आंकड़ों से पता चला कि मंगलवार को 12 केंद्रों ने एक्यूआई का स्तर ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज किया, जबकि एक दिन पहले केवल दो केंद्रों में ही वायु गुणवत्ता इस श्रेणी में थी।

पंजाबी बाग, वजीरपुर, नेहरू नगर, अशोक विहार, जहांगीरपुरी, रोहिणी, विवेक विहार और कई अन्य केंद्रों पर एक्यूआई 400 से ऊपर दर्ज किया गया। इसके विपरीत, रविवार को शहर के 39 में से 11 निगरानी केंद्रों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘गंभीर’ दर्ज किया गया था।

सीपीसीबी मानकों के अनुसार,

0-50 एक्यूआई ‘अच्छा’,

51-100 ‘संतोषजनक’,

101-200 ‘मध्यम’,

201-300 ‘खराब’,

301-400 ‘बहुत खराब’ और

401-500 ‘गंभीर’ श्रेणी में गिना जाता है।

इस बीच, पुणे स्थित भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान की निर्णय सहायता प्रणाली के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली के प्रदूषण में वाहनों से निकलने वाले उत्सर्जन का योगदान 18.1 प्रतिशत था, जबकि पराली जलाने से 5.4 प्रतिशत प्रदूषण हुआ।

बुधवार को इन उत्सर्जनों का योगदान क्रमशः 20 प्रतिशत और 2.8 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

उपग्रह से प्राप्त तस्वीरों में सोमवार को पंजाब में 31, हरियाणा में 10 और उत्तर प्रदेश में 384 पराली जलाने की घटनाओं का पता चला। दिल्ली में पराली जलाने का एक मामला दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री कम 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री कम 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

विभाग ने बुधवार के लिए मध्यम कोहरा रहने का अनुमान जताया है तथा अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 26 और 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद जताई है।


Previous News Next News

More News

नीतीश कुमार चले दिल्ली…. राज्यसभा के लिए किया नामांकन

March 5, 2026

बिहार की राजनीति में राज्यसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के निर्णय को प्रदेश की सियासत में बड़े उलटफेर की संभावना है। इस बीच  गुरुवार को  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित एनडीए के सभी पांच उम्मीदवारों ने गुरुवार को राज्यसभा चुनाव के…

भारत की तेल आपूर्ति खतरे में, फिर भी प्रधानमंत्री चुपः राहुल गांधी

March 5, 2026

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के दौरान भारत को होने वाली परेशानियों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा है। राहुल गांधी की ओर से सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, “विश्व एक अस्थिर दौर में प्रवेश कर चुका है। आगे भयंकर संकट मंडरा रहा है। भारत…

बिहार में अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा, गिरिराज सिंह ने दिया ये बड़ा बयान

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले से प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई। अटकलों का दौर तेज हो गया है कि जब नीतीश कुमार राज्यसभा सांसद बन जाएंगे तो बिहार की कमान कौन संभालेगा। इस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि किसी को चिंता करने की जरूरत…

हम साथ होते तो नीतीश कुमार को यह दिन नहीं देखना पड़ता: तेजस्वी यादव

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने वाले फैसले से प्रदेश की राजनीति ने अचानक से करवट ली है। सत्ता पक्ष जहां नीतीश कुमार के फैसले की सराहना कर रहा है, तो वहीं विपक्ष का दावा है कि नीतीश कुमार पर भाजपा ने राज्यसभा जाने के लिए दबाव बनाया।  राजद नेता तेजस्वी यादव ने…

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की सूची

March 5, 2026

राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने अलग-अलग राज्यों से कई वरिष्ठ नेताओं को मैदान में उतारा है। कांग्रेस की ओर से तेलंगाना से अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी, छत्तीसगढ़ से फूलो देवी नेताम, हरियाणा से करमवीर सिंह बौद्ध, तमिलनाडु से क्रिस्टोफर तिलक और…

logo