बिहार के नतीजे अविश्वसनीय : कांग्रेस

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। कांग्रेस के आला नेताओं ने बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी और महागठबंधन की करारी हार के बाद शनिवार को बैठक की। और निर्वाचन आयोग की भूमिका को लेकर फिर सवाल उठाए। मुख्य विपक्षी दल ने कहा कि ये चुनाव परिणाम अविश्वसनीय हैं। और वह कुछ सप्ताह में सबूत पेश करेगा।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने परिणाम आने के एक दिन बाद इस पर मंथन किया। बैठक में संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल, पार्टी कोषाध्यक्ष अजय माकन और बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू भी शामिल थे। पार्टी ने बिहार में 61 सीटों पर चुनाव लड़ा था और केवल छह सीटें जीत पाई।

वर्ष 2010 के बाद बिहार में पार्टी का यह दूसरा सबसे खराब प्रदर्शन है। 2010 में उसने केवल चार सीटें जीती थीं। बैठक के बाद राहुल गांधी ने मीडिया से बात नहीं की। बिहार चुनाव परिणाम और पार्टी के खराब प्रदर्शन पर पूछे जाने पर वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि पूरी चुनाव प्रक्रिया संदिग्ध रही और इसमें पारदर्शिता नहीं थी। उन्होंने कहा कि पार्टी जल्द परिणामों का विश्लेषण करेगी और अगले कुछ हफ्तों में ठोस सबूत पेश करेगी।

वेणुगोपाल ने कहा, “बिहार चुनाव के ये नतीजे हम सभी के लिए अविश्वसनीय हैं। यह सिर्फ़ कांग्रेस के लिए नहीं है। पूरे बिहार के लोग और हमारे गठबंधन सहयोगी भी इस पर विश्वास नहीं कर रहे हैं। हमने सभी से बात की है—वे इस पर विश्वास नहीं कर रहे।”

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “किसी एक राजनीतिक दल का 90 प्रतिशत से ज़्यादा स्ट्राइक रेट भारतीय इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ। हम गहन विश्लेषण कर रहे हैं। हम पूरे बिहार से आंकड़े एकत्र कर रहे हैं। एक-दो सप्ताह में हम ठोस सबूत पेश करेंगे।”

चुनाव को ‘निष्पक्ष नहीं’ बताने वाली राहुल गांधी की टिप्पणी पर वेणुगोपाल ने कहा, “हम निर्वाचन आयोग की भूमिका पर लगातार बात करते रहे हैं। हरियाणा चुनाव के दौरान भी हमने कहा था कि वहां धांधली हुई है।” उन्होंने कहा, “बिहार चुनाव के बारे में भी हम ठोस सबूत लेकर आएंगे।”

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे को “चौंकाने वाला” बताया था और कहा था कि विपक्षी गठबंधन ऐसे चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सका, जो शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन इस परिणाम की गहराई से समीक्षा करेंगे।


Previous News Next News

More News

नीतीश कुमार चले दिल्ली…. राज्यसभा के लिए किया नामांकन

March 5, 2026

बिहार की राजनीति में राज्यसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के निर्णय को प्रदेश की सियासत में बड़े उलटफेर की संभावना है। इस बीच  गुरुवार को  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित एनडीए के सभी पांच उम्मीदवारों ने गुरुवार को राज्यसभा चुनाव के…

भारत की तेल आपूर्ति खतरे में, फिर भी प्रधानमंत्री चुपः राहुल गांधी

March 5, 2026

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के दौरान भारत को होने वाली परेशानियों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा है। राहुल गांधी की ओर से सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, “विश्व एक अस्थिर दौर में प्रवेश कर चुका है। आगे भयंकर संकट मंडरा रहा है। भारत…

बिहार में अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा, गिरिराज सिंह ने दिया ये बड़ा बयान

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले से प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई। अटकलों का दौर तेज हो गया है कि जब नीतीश कुमार राज्यसभा सांसद बन जाएंगे तो बिहार की कमान कौन संभालेगा। इस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि किसी को चिंता करने की जरूरत…

हम साथ होते तो नीतीश कुमार को यह दिन नहीं देखना पड़ता: तेजस्वी यादव

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने वाले फैसले से प्रदेश की राजनीति ने अचानक से करवट ली है। सत्ता पक्ष जहां नीतीश कुमार के फैसले की सराहना कर रहा है, तो वहीं विपक्ष का दावा है कि नीतीश कुमार पर भाजपा ने राज्यसभा जाने के लिए दबाव बनाया।  राजद नेता तेजस्वी यादव ने…

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की सूची

March 5, 2026

राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने अलग-अलग राज्यों से कई वरिष्ठ नेताओं को मैदान में उतारा है। कांग्रेस की ओर से तेलंगाना से अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी, छत्तीसगढ़ से फूलो देवी नेताम, हरियाणा से करमवीर सिंह बौद्ध, तमिलनाडु से क्रिस्टोफर तिलक और…

logo