पूर्व मंत्री आर. के. सिंह भाजपा से निलंबित

Categorized as समाचार

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री आर. के. सिंह सहित तीन नेताओं को पार्टी से निकाल दिया है। यह कदम पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोपों के आधार पर उठाया गया। कटिहार की मेयर ऊषा अग्रवाल और एमएलसी अशोक अग्रवाल पर भी इसी प्रकार की कार्रवाई की गई है। बिहार चुनाव के बाद बागी नेताओं पर भाजपा का यह पहला बड़ा कदम है।

भाजपा ने आधिकारिक आदेश में कहा, “आपकी गतिविधियां पार्टी के विरोध में हैं। यह अनुशासनहीनता के दायरे में आता है। पार्टी ने इसे गंभीरता से लिया है और इससे पार्टी को नुकसान हुआ है। अतः निर्देशानुसार आपको छह वर्ष के लिए पार्टी से निलंबित किया जाता है और कारण-पृच्छा जारी की जाती है कि आपको पार्टी से क्यों न निष्कासित किया जाए। पत्र प्राप्ति के एक सप्ताह के भीतर आप अपनी स्थिति स्पष्ट करें।”

भाजपा से निलंबन के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री और आरा के पूर्व सांसद राज कुमार सिंह ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ़ा दे दिया। सिंह ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा को भेजा गया अपना पत्र सार्वजनिक करते हुए पार्टी नेतृत्व पर कई गंभीर आरोप लगाए।

उन्होंने पत्र में दावा किया कि निलंबन नोटिस की जानकारी उन्हें केवल अग्रसारित संदेशों के माध्यम से मिली। उनका कहना था कि नोटिस में यह स्पष्ट नहीं किया गया कि उनकी कौन-सी गतिविधि “पार्टी विरोधी” मानी गई। उनके अनुसार बिना किसी विशेष आरोप का उल्लेख किए जवाब मांगना न्यायोचित नहीं है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री आर. के. सिंह हाल के दिनों में बिहार सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ मुखर रहे हैं। उन्होंने खासकर बिहार में शराबबंदी समाप्त करने की खुलकर वकालत की थी।


Previous News Next News

More News

नीतीश कुमार चले दिल्ली…. राज्यसभा के लिए किया नामांकन

March 5, 2026

बिहार की राजनीति में राज्यसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के निर्णय को प्रदेश की सियासत में बड़े उलटफेर की संभावना है। इस बीच  गुरुवार को  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित एनडीए के सभी पांच उम्मीदवारों ने गुरुवार को राज्यसभा चुनाव के…

भारत की तेल आपूर्ति खतरे में, फिर भी प्रधानमंत्री चुपः राहुल गांधी

March 5, 2026

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के दौरान भारत को होने वाली परेशानियों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा है। राहुल गांधी की ओर से सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, “विश्व एक अस्थिर दौर में प्रवेश कर चुका है। आगे भयंकर संकट मंडरा रहा है। भारत…

बिहार में अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा, गिरिराज सिंह ने दिया ये बड़ा बयान

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले से प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई। अटकलों का दौर तेज हो गया है कि जब नीतीश कुमार राज्यसभा सांसद बन जाएंगे तो बिहार की कमान कौन संभालेगा। इस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि किसी को चिंता करने की जरूरत…

हम साथ होते तो नीतीश कुमार को यह दिन नहीं देखना पड़ता: तेजस्वी यादव

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने वाले फैसले से प्रदेश की राजनीति ने अचानक से करवट ली है। सत्ता पक्ष जहां नीतीश कुमार के फैसले की सराहना कर रहा है, तो वहीं विपक्ष का दावा है कि नीतीश कुमार पर भाजपा ने राज्यसभा जाने के लिए दबाव बनाया।  राजद नेता तेजस्वी यादव ने…

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की सूची

March 5, 2026

राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने अलग-अलग राज्यों से कई वरिष्ठ नेताओं को मैदान में उतारा है। कांग्रेस की ओर से तेलंगाना से अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी, छत्तीसगढ़ से फूलो देवी नेताम, हरियाणा से करमवीर सिंह बौद्ध, तमिलनाडु से क्रिस्टोफर तिलक और…

logo