बिहार में पहले चरण का प्रचार समाप्त

Categorized as समाचार

पटना। बिहार में पहले चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार समाप्त हो गया है। मंगलवार की शाम को पांच बजे राज्य के 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों के लिए प्रचार समाप्त हुआ। गुरुवार, छह नवंबर को इन सीटों पर वोट डाले जाएंगे। प्रचार के आखिरी दिन सभी पार्टियों के नेताओं ने प्रचार में पूरा जोर लगाया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कई सभाओं को संबोधित किया तो राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने भी कई रैलियों को संबोधित किया।

पहले चरण के चुनाव में मुख्य विपक्षी पार्टी राजद की सबसे ज्यादा सीटें हैं। पहले चरण की 121 सीटों मे से पिछली बार राजद ने 43 सीटें जीती हैं। महागठबंधन के खाते में 62 सीटें थीं, जबकि एनडीए ने 58 सीटें जीती थीं। भाजपा की जीती हुई 31 और जनता दल यू की 22 सीटें दांव पर हैं। कांग्रेस की आठ और सीपीआई माले की सात सीटें दांव पर लगी हैं। पहले चरण में पटना प्रमंडल की सभी 14 सीटों पर मतदान होगा।

पहले चऱण का प्रचार बंद होने से पहले राष्ट्रीय जनता दल ने गौड़ाबौराम सीट पर बड़ा बदलाव किया। इस सीट पर सहयोगी पार्टी वीआईपी के मुकेश सहनी के भाई संतोष सहनी चुनाव लड़ रहे थे। तेजस्वी यादव ने आज भी उनके लिए वोट मांगा था। लेकिन बाद में पार्टी ने मोहम्मद अफजल को समर्थन देने का ऐलान किया, जिनको पहले राजद ने चुनाव चिन्ह दे दिया था। तमाम अपील के बावजूद अफजल मैदान से नहीं हटे थे। इस तरह मुकेश सहनी की एक और सीट उनके हाथ से निकल गई।

बहरहाल, पहले चरण के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मंगलवार को चुनाव आयोग ने केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह के खिलाफ पटना में एफआईआर दर्ज कराई। उनके ऊपर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप है। गौरतलब है कि ललन सिंह ने सोमवार को जदयू प्रत्याशी और जेल में बंद नेता अनंत सिंह के लिए प्रचार किया था। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए उनका एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें उन्हें कहते सुना गया, यहां कुछ नेता है, जिनको चुनाव के दिन निकलने मत दीजिएगा। घर में ही बंद कर दीजिएगा। हाथ-पैर जोड़ें तो कहिएगा हमारे साथ चलकर वोट दीजिए और घर में बैठिए।


Previous News Next News

More News

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये मंजूर

July 31, 2026

सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना को 2030-31 तक बढ़ाने के साथ ही योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये के वित्तीय परिव्यय को भी स्वीकृति प्रदान कर दी है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बैठक के बाद यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार…

मोरक्को से स्पेन पहुंचने की कोशिश में अबतक 41 की मौत

July 31, 2026

मोरक्को की सीमा पार कर लगभग 50,000 प्रवासियों के स्पेन के स्यूटा क्षेत्र में घुसने के प्रयास के दौरान कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। यह हादसा बड़ी संख्या में प्रवासियों के पहुंचने और बाड़ पार करते समय हुई भगदड़ के कारण हुआ। हालात बेकाबू होते…

तमिलनाडु उपचुनाव: मद्रास उच्च न्यायालय ने पांच सीटों पर उपचुनाव की रोक 24 अगस्त तक बढ़ायी

July 31, 2026

मद्रास उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को तमिलनाडु की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराने पर लगायी गयी रोक को 24 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया। उच्च न्यायालय ने इन सीटों से चुनाव जीतने वाले उम्मीदवारों के खिलाफ दायर चुनावी याचिकाओं के निपटारे तक इस स्थगन को आगे बढ़ाया है। इससे पहले 10 जुलाई को…

अंकित शर्मा हत्याकांड में अदालत के फैसले से हुई न्याय की जीत : सूद

July 31, 2026

दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने वर्ष 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में ताहिर हुसैन और चार अन्य दोषियों को कड़कड़डूमा अदालत द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाये जाने का स्वागत किया है। श्री सूद ने शुक्रवार को कहा कि यह फैसला कानून के शासन…

अरुणाचल ने ईभविष्य पेंशन सिस्टम शुरू किया

July 31, 2026

अरुणाचल प्रदेश सरकार ने डिजिटल गवर्नेंस को मज़बूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए ‘ई भविष्य’ पेंशन मंज़ूरी और ट्रैकिंग सिस्टम’ शुरू किया है। यह एक कागज रहित प्लेटफ़ॉर्म है जिसे पेंशन प्रोसेस को आसान बनाने और सरकारी कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले लाभ समय पर पहुँचाने के लिए डिज़ाइन…

logo