तेजस्वी का एक साथ 30 हजार देने का वादा

Categorized as समाचार

पटना। बिहार में विपक्षी महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के घोषित दावेदार तेजस्वी यादव ने चुनाव जीतने पर महिलाओं के खाते में एकमुश्त 30 हजार रुपए देने का वादा किया है। उन्होंने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि अगर महागठबंधन की सरकार बनती है तो माई बहिन मान योजना के तहत एक साल की पूरी राशि 30 हजार रुपए एक साथ महिलाओं के खाते में भेजेंगे।

गौरतलब है कि माई बहिन मान योजना के तहत राजद ने हर महीने ढाई हजार रुपए देने का वादा किया है। इसे लेकर तेजस्वी ने कहा, ‘सरकार बनने के बाद 14 जनवरी को हमारी सरकार एक साल का पैसा एक साथ देगी, ताकि महिलाओं को इसका फायदा हो सके। साथ ही जीविका दीदी कम्युनिटी मोबलाइजर को स्थायी करेंगे’। उन्होंने कहा कि माई बहिन मान योजना बिहार की महिलाओं को आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन देने की दिशा में ऐतिहासिक कदम होगा।

तेजस्वी ने किसानों को खेती के लिए मुफ्त बिजली देने का भी वादा किया। पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सहरसा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिले में तीन जनसभाओं को संबोधित किया। तेजस्वी ने मंगलवार को एक दर्जन चुनावी सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने चुनावी सभाओं में कई बड़े वादों का ऐलान किया। उन्होंने दोहराया कि, ‘महागठबंधन की सरकार बनने पर हर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी’।


Previous News Next News

More News

अखिलेश का दांव या अपने पैर पर कुल्हाड़ी?

October 1, 2026

अखिलेश यादव ने पूरे देश को चौंकाया है। कम से कम जिन लोगों की राजनीति में रूचि है उनके लिए तो यह घनघोर हैरानी की बात थी कि अखिलेश ने रिलायंस समूह के प्रेसिडेंट परिमल नाथवानी के बेटे धनराज परिमल नाथवानी को अपनी पार्टी से राज्यसभा की टिकट दी। सोचें, यह कितनी हैरानी की बात…

चिराग पासवान क्यों इतने नाराज हैं

October 1, 2026

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इश तरह से बिहार की सरकार पर हमला कर रहे हैं, जैसे मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव भी नहीं कर रहे हैं। चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यहां तक कहा कि उनको शर्म आ रही है कि वे…

शरद पवार की सरकार से अलग लाइन

October 1, 2026

शरद पवार ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कम से कम अभी कुछ दिन के लिए यह चर्चा थम गई है कि पवार अपनी पार्टी का विलय सुनेत्रा पवार की पार्टी में कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपनी पार्टी का विलय नहीं करेंगे और किसी को जरुरत है तो वह…

पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद

October 1, 2026

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को लेकर उठे विवाद को भले दूसरा रंग देने का प्रयास किया हो और इसे अपनी पार्टी की महिला नेता गायत्री बिश्नोई के मान सम्मान का मामला बनाया हो लेकिन यह तय है कि पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद बढ़ गया है। सिसोदिया और बिश्नोई…

निर्वाचन सदन को घेरेगा विपक्ष

October 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला हुआ। बैठक में शामिल पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और इस्तीफा नहीं देने पर छह अक्टूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय यानी नई दिल्ली के अशोक रोड पर स्थित निर्वाचन सदन का घेराव…

logo