जयपुर में डंपर ने लाशें बिछा दीं

Categorized as समाचार

जयपुर। सोमवार को एक तेज रफ्तार डंपर ने एक के बाद एक कई गाड़ियों को टक्कर मारी, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि डंपर ने 17 गाड़ियों को टक्कर मारी। तेज रफ्तार डंपर की टक्कर इतनी भयावह थी कि इस हादसे में घायल कई लोगों को शरीर कई टुकड़ों में कट गए। हादसे में कम से कम 10 लोगों के घायल होने की खबर है, जिनमें से कुछ लोगों की हालत गंभीर है। गंभीर रूप से घायल छह लोगों को एसएमएस अस्पताल ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

जयपुर पुलिस ने बताया कि हादसा सोमवार दोपहर हरमाड़ा के लोहा मंडी पर हुआ। दोपहर करीब एक बजे एक डंपर, जिसका नंबर  आरजे-14 जीपी 8724 है, लोहा मंडी पेट्रोल पंप की तरफ से रोड नंबर 14 से हाईवे पर चढ़ने के लिए जा रहा था। इस दौरान उसने गाड़ियों को टक्कर मार दी। लोगों ने डंपर ड्राइवर को मौके से पकड़ लिया। वह नशे में था। ड्राइवर कल्याण मीणा विराटनगर का रहने वाला है। हादसे में वह भी घायल हुआ है। उसको भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि हादसे से करीब डेढ़ किलोमीटर पहले एक पेट्रोल पंप के बाहर डंपर ड्राइवर की एक कार सवार से कहासुनी हुई थी। बताया जा रहा है वहां से कुछ दूर आगे बढ़ने के बाद वह गाड़ियों को टक्कर मारते हुए आ रहा था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि डंपर खाली था और लोहा मंडी रोड पर करीब तीन सौ मीटर दूर से लोगों को टक्कर मारता आ रहा था।

हादसे के बाद लोहामंडी से हाईवे की ओर जाने वाले रास्ते पर पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। अब इस रूट पर किसी भी वाहन को नहीं जाने दिया जा रहा है। इस बीच राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा कि 12 घायल अभी भी तीन अलग अलग अस्पतालों में भर्ती है। जिनमें से सात एसएमएस अस्पताल में है। बाकी कांवटिया और प्राइवेट में भर्ती है। इनमें से तीन की हालत गंभीर है।


Previous News Next News

More News

बिहार में अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा, गिरिराज सिंह ने दिया ये बड़ा बयान

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले से प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई। अटकलों का दौर तेज हो गया है कि जब नीतीश कुमार राज्यसभा सांसद बन जाएंगे तो बिहार की कमान कौन संभालेगा। इस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि किसी को चिंता करने की जरूरत…

हम साथ होते तो नीतीश कुमार को यह दिन नहीं देखना पड़ता: तेजस्वी यादव

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने वाले फैसले से प्रदेश की राजनीति ने अचानक से करवट ली है। सत्ता पक्ष जहां नीतीश कुमार के फैसले की सराहना कर रहा है, तो वहीं विपक्ष का दावा है कि नीतीश कुमार पर भाजपा ने राज्यसभा जाने के लिए दबाव बनाया।  राजद नेता तेजस्वी यादव ने…

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की सूची

March 5, 2026

राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने अलग-अलग राज्यों से कई वरिष्ठ नेताओं को मैदान में उतारा है। कांग्रेस की ओर से तेलंगाना से अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी, छत्तीसगढ़ से फूलो देवी नेताम, हरियाणा से करमवीर सिंह बौद्ध, तमिलनाडु से क्रिस्टोफर तिलक और…

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलों पर फूटा जदयू कार्यकर्ताओं का गुस्सा

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलों के बाद जदयू पार्टी के कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिला है। गुरुवार को पटना में बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास के बाहर इकट्ठा हुए और उनके समर्थन में नारे लगाए।  समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में जदयू के…

राज्यसभा जाएंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अटकलों को समाप्त करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि वे राज्यसभा का सदस्य बनना चाहते हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि नई बिहार सरकार को उनका पूर्व सहयोग और मार्गदर्शन रहेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “पिछले दो दशक से भी…

logo