अनंत सिंह के लिए ललन, सम्राट का रोड शो

Categorized as समाचार

पटना। जनता दल यू के पूर्व विधायक अनंत सिंह के दुलारचंद यादव हत्याकांड में गिरफ्तार होकर जेल जाने के बाद जदयू और भाजपा के बड़े नेता उनके समर्थन में उतरे हैं। अनंत सिंह की गिरफ्तारी के एक दिन बाद सोमवार को केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह और राज्य के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मोकामा में रोड शो किया। ललन सिंह ने इस मौके पर ऐलान किया है कि अब हर आदमी को अनंत सिंह बन कर चुनाव लड़ना है। उन्होंने कहा कि मोकामा के चुनाव की अब वे खुद कमान संभाल रहे हैं।

सोमवार को ललन सिंह और सम्राट चौधरी दोनों खुली गाड़ी में सवार होकर पंडारक से मोकामा तक गए। यह करीब 30 किलोमीटर लंबा रोड शो रहा, जिसमें सैकड़ों गाड़ियां शामिल थीं। रोड शो के दैरान ललन सिंह और सम्राट चौधरी मोकामा में लोगों से मिले और अनंत सिंह को जिताने की अपील की। दुलारचंद यादव की हत्या और अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद पूरे मोकामा में बीएसएफ लगातार फ्लैग मार्च कर रही है।

लोगों से मुलाकात के दौरान ललन सिंह ने अनंत सिंह पर हत्या के आरोप को लेकर कहा, ‘बिहार में मोदी, नीतीश की जय जय है। बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनेगी। हम सब नीतीश के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे हैं। अनंत सिंह का इस पूरे मामले में कोई हाथ नहीं है। ये कोई घटना अपने आप नहीं हुआ। कई वीडियो आए। उसको देखने से पता लगता है कि ये पूरी साजिश रची गई थी। पुलिस जांच कर रही है। पुलिस गहराई तक जांच करेगी’। इस बीच चुनाव आयोग ने आईपीएस अपराजित लोहान को पटना ग्रामीण का एसपी बनाया गया है। मोकामा में दुलारचंद यादव हत्याकांड के बाद हटाए गए विक्रम सिहाग की जगह उनको इस पद पर लाया गया है।


Previous News Next News

More News

अखिलेश का दांव या अपने पैर पर कुल्हाड़ी?

October 1, 2026

अखिलेश यादव ने पूरे देश को चौंकाया है। कम से कम जिन लोगों की राजनीति में रूचि है उनके लिए तो यह घनघोर हैरानी की बात थी कि अखिलेश ने रिलायंस समूह के प्रेसिडेंट परिमल नाथवानी के बेटे धनराज परिमल नाथवानी को अपनी पार्टी से राज्यसभा की टिकट दी। सोचें, यह कितनी हैरानी की बात…

चिराग पासवान क्यों इतने नाराज हैं

October 1, 2026

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इश तरह से बिहार की सरकार पर हमला कर रहे हैं, जैसे मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव भी नहीं कर रहे हैं। चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यहां तक कहा कि उनको शर्म आ रही है कि वे…

शरद पवार की सरकार से अलग लाइन

October 1, 2026

शरद पवार ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कम से कम अभी कुछ दिन के लिए यह चर्चा थम गई है कि पवार अपनी पार्टी का विलय सुनेत्रा पवार की पार्टी में कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपनी पार्टी का विलय नहीं करेंगे और किसी को जरुरत है तो वह…

पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद

October 1, 2026

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को लेकर उठे विवाद को भले दूसरा रंग देने का प्रयास किया हो और इसे अपनी पार्टी की महिला नेता गायत्री बिश्नोई के मान सम्मान का मामला बनाया हो लेकिन यह तय है कि पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद बढ़ गया है। सिसोदिया और बिश्नोई…

निर्वाचन सदन को घेरेगा विपक्ष

October 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला हुआ। बैठक में शामिल पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और इस्तीफा नहीं देने पर छह अक्टूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय यानी नई दिल्ली के अशोक रोड पर स्थित निर्वाचन सदन का घेराव…

logo