तेलंगाना में डंपर की टक्कर में 20 की मौत

Categorized as समाचार

हैदराबाद। सोमवार को एक बड़ा हादसा तेलंगाना में हुआ, जिसमें 20 लोगों की जान चली गई। तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में एक टिपर ट्रक यानी डंपर और एक सरकारी बस के बीच टक्कर हो गई। इसमें 20 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इस भीषण सड़क हादसे में ट्रक का मलबा बस पर गिरने से दोनों गाड़ियों के ड्राइवरों सहित कई यात्रियों ने वहीं दम तोड़ दिया। मरने वालों में 13 महिलाएं और दस महीने की एक बच्ची शामिल हैं। इस हादसे में  22 अन्य घायल हुए हैं।

हादसे के बाद तेलंगाना सरकार ने इसकी जांच का आदेश दिया है। साथ ही मृतकों के परिजनों को कुल सात-सात लाख रुपए और घायलों को दो-दो लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की है। हादसे के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए देने का ऐलान किया।

अधिकारियों ने बताया कि 72 लोगों को लेकर सोमवार की सुबह सरकारी बस तंदूर से हैदराबाद जा रही थी। यह दुर्घटना चेवेला के पास हुई, जब टिपर यानी हैवी ड्यूटी डंप ट्रक ने तेलंगाना सड़क परिवहन निगम की बस से टक्कर मारी। अधिकारियों ने बस के मलबे को साफ कर यात्रियों को बाहर निकालने के लिए तीन जेसीबी मशीनें तैनात की। बस का आधा हिस्सा मलबे से भरा था, जिससे यात्री अंदर फंस गए थे। बचाव दल को शवों को निकालने के लिए बस को काटना पड़ा।


Previous News Next News

More News

अखिलेश का दांव या अपने पैर पर कुल्हाड़ी?

October 1, 2026

अखिलेश यादव ने पूरे देश को चौंकाया है। कम से कम जिन लोगों की राजनीति में रूचि है उनके लिए तो यह घनघोर हैरानी की बात थी कि अखिलेश ने रिलायंस समूह के प्रेसिडेंट परिमल नाथवानी के बेटे धनराज परिमल नाथवानी को अपनी पार्टी से राज्यसभा की टिकट दी। सोचें, यह कितनी हैरानी की बात…

चिराग पासवान क्यों इतने नाराज हैं

October 1, 2026

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इश तरह से बिहार की सरकार पर हमला कर रहे हैं, जैसे मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव भी नहीं कर रहे हैं। चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यहां तक कहा कि उनको शर्म आ रही है कि वे…

शरद पवार की सरकार से अलग लाइन

October 1, 2026

शरद पवार ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कम से कम अभी कुछ दिन के लिए यह चर्चा थम गई है कि पवार अपनी पार्टी का विलय सुनेत्रा पवार की पार्टी में कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपनी पार्टी का विलय नहीं करेंगे और किसी को जरुरत है तो वह…

पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद

October 1, 2026

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को लेकर उठे विवाद को भले दूसरा रंग देने का प्रयास किया हो और इसे अपनी पार्टी की महिला नेता गायत्री बिश्नोई के मान सम्मान का मामला बनाया हो लेकिन यह तय है कि पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद बढ़ गया है। सिसोदिया और बिश्नोई…

निर्वाचन सदन को घेरेगा विपक्ष

October 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला हुआ। बैठक में शामिल पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और इस्तीफा नहीं देने पर छह अक्टूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय यानी नई दिल्ली के अशोक रोड पर स्थित निर्वाचन सदन का घेराव…

logo