वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़, नौ की मौत

Categorized as समाचार

हैदराबाद। आंध्र प्रदेश में इस साल पांच जनवरी को तिरुपति मंदिर में हुए हादसे के बाद राज्य सरकार ने मंदिरों और भीड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर व्यवस्था बनाने और भगदड़ रोकने के कई उपायों की घोषणा की थी लेकिन ठीक 10 महीने बाद एक बार फिर एक मंदिर में भगदड़ हुई, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई. शनिवार को देवउठनी एकादशी के मौके पर आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम स्थित काशीबुग्गा वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भारी भीड़ इकट्ठा हो गई, जिससे भगदड़ मच गई।

इस भगदड़ में 10 लोगों की मौत हो गई। इनमें आठ महिलाएं और एक 13 साल का बच्चा है। हादसे में 25 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। यह एक नया बना मंदिर है, जिसमें मंदिर पहली मंजिल पर स्थित है और आने जाने का रास्ता एक ही है। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने हादसे पर दुख जताया है।

स्थानीय लोगों ने बताया है कि एकादशी की वजह से भारी भीड़ इकट्ठा हो गई, जिससे रास्ता जाम हो गया। लोगों की धक्कामुक्की की वजह से रेलिंग टूट गई। इससे भगदड़ मच गई। दुर्घटना के बाद सरकार ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। श्रीकाकुलम के पुलिस अधीक्षक केवी महेश्वर रेड्डी ने बताया कि मंदिर के प्रशासक हरिमुकुंद पांडा पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

गौरतलब है कि काशीबुग्गा वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर को सिर्फ चार महीने पहले ही अगस्त में दर्शन के लिए खोला गया था। मंदिर 13 एकड़ में फैला है। इसके बनने में 10 साल का समय लगा। मंदिर के मालिक 95 साल के हरिमुकुंद पांडा हैं, जिनके ऊपर मुकदमा दर्ज हुआ है। उन्होंने कहा है कि उनको अंदाजा नहीं था कि इतनी भीड़ इकट्ठा हो जाएगी। इस मंदिर का डिजाइन और स्थापत्य कला पूरी तरह तिरुमला श्री वेंकटेश्वर मंदिर से प्रेरित है।


Previous News Next News

More News

बिहार में अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा, गिरिराज सिंह ने दिया ये बड़ा बयान

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले से प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई। अटकलों का दौर तेज हो गया है कि जब नीतीश कुमार राज्यसभा सांसद बन जाएंगे तो बिहार की कमान कौन संभालेगा। इस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि किसी को चिंता करने की जरूरत…

हम साथ होते तो नीतीश कुमार को यह दिन नहीं देखना पड़ता: तेजस्वी यादव

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने वाले फैसले से प्रदेश की राजनीति ने अचानक से करवट ली है। सत्ता पक्ष जहां नीतीश कुमार के फैसले की सराहना कर रहा है, तो वहीं विपक्ष का दावा है कि नीतीश कुमार पर भाजपा ने राज्यसभा जाने के लिए दबाव बनाया।  राजद नेता तेजस्वी यादव ने…

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की सूची

March 5, 2026

राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने अलग-अलग राज्यों से कई वरिष्ठ नेताओं को मैदान में उतारा है। कांग्रेस की ओर से तेलंगाना से अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी, छत्तीसगढ़ से फूलो देवी नेताम, हरियाणा से करमवीर सिंह बौद्ध, तमिलनाडु से क्रिस्टोफर तिलक और…

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलों पर फूटा जदयू कार्यकर्ताओं का गुस्सा

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलों के बाद जदयू पार्टी के कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिला है। गुरुवार को पटना में बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास के बाहर इकट्ठा हुए और उनके समर्थन में नारे लगाए।  समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में जदयू के…

राज्यसभा जाएंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अटकलों को समाप्त करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि वे राज्यसभा का सदस्य बनना चाहते हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि नई बिहार सरकार को उनका पूर्व सहयोग और मार्गदर्शन रहेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “पिछले दो दशक से भी…

logo