श्रीकाकुलम मंदिर हादसा : सीएम नायडू ने जताया दुख, जांच के दिए आदेश

Categorized as समाचार

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने श्रीकाकुलम मंदिर में हुई भगदड़ पर दुख जताया है। उन्होंने हादसे की जांच के आदेश भी दिए हैं।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने श्री सत्य साईं जिले में एक सभा को संबोधित करते हुए श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर मंदिर में हुई दुखद भगदड़ पर गहरा दुख व्यक्त किया। 

उन्होंने कहा निजी मंदिर के आयोजकों ने पुलिस को घटना की सूचना नहीं दी। अगर आयोजकों ने पुलिस को निजी कार्यक्रम की पहले से सूचना दी होती, तो यह हादसा टल सकता था।

मुख्यमंत्री ने बताया कि यह घटना कार्तिक मास की एकादशी के उत्सव के दौरान हुई, जब बिना किसी उचित व्यवस्था या आधिकारिक सूचना के बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हो गए।

Also Read : केन्या: भारी बारिश के बाद भू-स्खलन, 13 की मौत और कई लापता

मुख्यमंत्री ने कहा यह बेहद दुखद है कि भगदड़ में निर्दोष लोगों की जान चली गई। मैं मृतकों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। काशी बुग्गा में एक निजी व्यक्ति ने वेंकटेश्वर मंदिर का निर्माण कराया था और कार्तिक एकादशी के कारण वहां बड़ी संख्या में भक्त एकत्रित हुए थे। दुर्भाग्य से, आयोजकों ने पुलिस या स्थानीय अधिकारियों को आयोजन की सूचना नहीं दी। अगर उन्होंने हमें सूचित किया होता, तो हम पुलिस सुरक्षा प्रदान करते और भीड़ को नियंत्रित करते।

उन्होंने कहा इस समन्वय की कमी के कारण नौ लोगों की जान चली गई और पांच घायल हो गए। सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि एक भी व्यक्ति की जान न जाए, लेकिन निजी कार्यक्रमों के दौरान ऐसी घटनाओं का होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इस घटना की पूरी जांच की जाएगी और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में शनिवार को एकादशी उत्सव के दौरान भगदड़ मची, जिसमें 9 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। मृतकों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं। शुरुआती जांच में पता चला कि श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण अफरा-तफरी मची। मामले की जांच की जा रही है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

अखिलेश का दांव या अपने पैर पर कुल्हाड़ी?

October 1, 2026

अखिलेश यादव ने पूरे देश को चौंकाया है। कम से कम जिन लोगों की राजनीति में रूचि है उनके लिए तो यह घनघोर हैरानी की बात थी कि अखिलेश ने रिलायंस समूह के प्रेसिडेंट परिमल नाथवानी के बेटे धनराज परिमल नाथवानी को अपनी पार्टी से राज्यसभा की टिकट दी। सोचें, यह कितनी हैरानी की बात…

चिराग पासवान क्यों इतने नाराज हैं

October 1, 2026

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इश तरह से बिहार की सरकार पर हमला कर रहे हैं, जैसे मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव भी नहीं कर रहे हैं। चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यहां तक कहा कि उनको शर्म आ रही है कि वे…

शरद पवार की सरकार से अलग लाइन

October 1, 2026

शरद पवार ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कम से कम अभी कुछ दिन के लिए यह चर्चा थम गई है कि पवार अपनी पार्टी का विलय सुनेत्रा पवार की पार्टी में कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपनी पार्टी का विलय नहीं करेंगे और किसी को जरुरत है तो वह…

पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद

October 1, 2026

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को लेकर उठे विवाद को भले दूसरा रंग देने का प्रयास किया हो और इसे अपनी पार्टी की महिला नेता गायत्री बिश्नोई के मान सम्मान का मामला बनाया हो लेकिन यह तय है कि पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद बढ़ गया है। सिसोदिया और बिश्नोई…

निर्वाचन सदन को घेरेगा विपक्ष

October 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला हुआ। बैठक में शामिल पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और इस्तीफा नहीं देने पर छह अक्टूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय यानी नई दिल्ली के अशोक रोड पर स्थित निर्वाचन सदन का घेराव…

logo