ट्रंप ने थाईलैंड-कंबोडिया शांति समझौते पर दस्तखत कराया

Categorized as समाचार

कुआलालम्पुर। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को शांति का नोबल पुरस्कार भले नहीं मिला है लेकिन वे एक के बाद एक शांति समझौते करा रहे हैं। मिस्र के शर्म अल शेख में इजराइल और हमास शांति समझौते के बाद अब उन्होंने रविवार को थाईलैंड और कंबोडिया के बीच शांति समझौते पर दस्तखत कराया है। इससे पहले राष्ट्रपति ट्रंप रविवार सुबह मलेशिया के दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने रेड कॉर्पेट पर स्थानीय कलाकारों के साथ डांस किया। बाद में उनकी मौजूदगी में थाईलैंड और कंबोडिया ने सैन्य संघर्ष को खत्म करने के लिए शांति समझौते पर दस्तखत किए।

इस मौके पर ट्रंप ने कहा कि जिसे लोग असंभव मान रहे थे, उसे उन्होंने संभव कर दिखाया है। उनहोंने कहा, ‘यह बहुत रोमांचक है, क्योंकि हमने कुछ ऐसा किया जो कई लोग असंभव मानते थे। दो महान देश, लेकिन वे आपस में टकरा रहे थे। मैं इन दोनों साहसी नेताओं को बधाई देना चाहता हूं, जिन्होंने यह ऐतिहासिक कदम उठाया’। गौरतलब है कि थाईलैंड और कंबोडिया के बीच एक मंदिर विवाद को लेकर पांच दिनों तक जंग चली थी, जिसमें 48 लोगों की मौत हुई थी। इसे खत्म कराने में ट्रंप का बड़ा रोल था।

इससे पहले कुआलालम्पुर पहुंचने पर मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने रेड कार्पेट पर उनका स्वागत किया। ट्रंप 2017 के बाद पहली बार इस सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने बाद में मलेशिया के प्रधानमंत्री इब्राहिम के साथ दोपक्षीय बैठक की। सम्मेलन से इतर अमेरिका और वियतनाम ने आपसी व्यापार को बढ़ावा देने के लिए एक समझौते पर सहमति जताई। इस समझौते का मकसद दोनों देशों के व्यापार को न्यायसंगत और संतुलित बनाना है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने मलेशिया में ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा से मुलाकात की। इस दौरान ट्रंप का रुख नरम नजर आया। दोपक्षीय बैठक में ट्रंप ने कहा, ‘मुझे लगता है कि हम ब्राजील के साथ समझौता करेंगे। हम बहुत अच्छे संबंध में हैं’। इससे पहले अगस्त में ट्रंप ने ब्राजील पर 50 फीसदी टैरिफ लगा दिया था। इसके पीछे ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति और ट्रंप के समर्थक जायर बोल्सोनारो के खिलाफ मुकदमा चलाने को वजह बताया गया था।


Previous News Next News

More News

लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, लगातार आठवें दिन नहीं चल सका प्रश्नकाल

July 30, 2026

लोकसभा में बृहस्पतिवार को विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस समेत विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण प्रश्नकाल लगातार आठवें दिन नहीं चल सका और कार्यवाही शुरू होने के कुछ मिनट के भीतर दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई। कांग्रेस सदस्यों को बुधवार को सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाषण के दौरान पैदा…

भारत से लगे नेपाल के इलाकों में चौथे दिन भी कर्फ्यू जारी

July 30, 2026

नेपाल के कोशी प्रांत में भारत की सीमा से लगे सुनसरी जिले के कई हिस्सों में सांप्रदायिक हिंसा के बाद बृहस्पतिवार को लगातार चौथे दिन अनिश्चितकालीन कर्फ्यू जारी रहा। इस हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं। सुनसरी के सहायक मुख्य जिला अधिकारी पोषण लामिछाने ने…

राजस्थान: आठ जिलों में स्थाई लोक अदालतों के गठन को मंजूरी

July 30, 2026

राजस्थान सरकार ने आठ जिलों में स्थाई लोक अदालतों के गठन को मंजूरी दी है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इन स्थाई लोक अदालतों के गठन के प्रस्ताव को अनुमोदित किया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के निर्णय के तहत फलौदी, डीडवाना-कुचामन, खैरथल-तिजारा, ब्यावर, बाड़मेर,…

पंजाब में ‘प्रश्नपत्र लीक’ के विरोध में दिल्ली भाजपा का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

July 30, 2026

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली ईकाई ने बृहस्पतिवार को मंडी हाउस के निकट आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर पंजाब में कथित प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं को लेकर राज्य के शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी फिरोजशाह…

गृह मंत्री संसद में आने से क्यों डर रहे हैं, ‘अपराधबोध’ नजर आता है : राहुल

July 30, 2026

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर बीते 20 जुलाई को बलप्रयोग किए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को गृह मंत्री अमित शाह पर एक बार फिर निशाना साधा और सवाल किया कि वह संसद में आने से तथा इस मामले पर सफाई देने से क्यों डरे हुए हैं। लोकसभा में…

logo