महागठबंधन में डैमेज कंट्रोल की कोशिश

Categorized as समाचार

पटना। सीट बंटवारे से लेकर उम्मीदवारों के चयन तक में बिखराव के बाद अब बिहार में विपक्षी गठबंधन में डैमेज कंट्रोल का अभियान शुरू हुआ है। कांग्रेस की ओर से दिग्गज नेता अशोक गहलोत ने मोर्चा संभाला है। गहलोत ने बुधवार को लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने कहा कि बातचीत अच्छी हुई है और महागठबंधन एकजुट होकर लड़ेगा। गुरुवार, 23 अक्टूबर को पटना में महागठबंधन के घटक दलों की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। कहा जा रहा है कि इसमें तेजस्वी को मुख्यमंत्री पद का दावेदार बनाने की घोषणा हो सकती है।

बहरहाल, कांग्रेस आलाकमान के निर्देश पर पटना पहुंचे अशोक गहलोत ने बुधवार को लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव से मुलाकात के बाद कहा, ‘हमारी लालू जी और तेजस्वी यादव से अच्छी बातचीत हुई है। कल एक प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी और सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा’। उन्होंने कहा, ‘हम एनडीए के खिलाफ मजबूती से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव मिलकर चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। बिहार में कुल 243 सीटें हैं, और कभी कभी पांच, सात सीटों पर दोस्ताना मुकाबला हो सकता है। हम साथ मिल कर प्रचार करेंगे और चुनाव जीतेंगे’।

जानकार सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भी तेजस्वी यादव से बात की है। इससे पहले तेजस्वी ने सुबह में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। उसमें उन्होंने गठबंधन को लेकर कहा था, ‘गठबंधन पर कल बात करेंगे। 12 सीटों पर महागठबंधन के दल एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं’। तेजस्वी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में नया चुनावी वादा भी किया। हालांकि अपने किसी भी वादे में वे गठबंधन की दूसरी सहयोगी पार्टियों को नहीं शामिल कर रहे हैं।

तेजस्वी यादव ने बुधवार को ऐलान किया कि सभी सीएम जीविका दीदियों को सरकारी कर्मचारी दर्जा दिया जाएगा और उनका वेतन 10 हजार से बढ़ा कर 30 हजार रुपए महीना किया जाएगा। इसके अलावा तेजस्वी ने कहा कि सभी संविदा कर्मियों को स्थायी किया जाएगा। उन्होंने इसके अलावा अपना पुराना वादा दोहराते हुए कहा कि हर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। महागठबंधन में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर चल रही खींचतान के बीच निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा कि राहुल गांधी के चेहरे पर चुनाव लड़ा जाएगा, जबकि कांग्रेस सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि तेजस्वी के अलावा और कोई विकल्प नहीं है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo