पंजाब के पूर्व डीजीपी और पूर्व मंत्री पर बेटे की हत्या का मामला दर्ज

Categorized as समाचार

पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा और उनकी पत्नी तथा पंजाब की पूर्व कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना पर उनके बेटे अखिल अख्तर की संदिग्ध मौत के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।  

अखिल अख्तर की मौत 16 अक्टूबर की देर रात पंचकूला के एमडीसी स्थित आवास पर हुई थी। परिवार ने शुरू में इसे दवाइयों की ओवरडोज के कारण हुई मौत बताया था।

अखिल अख्तर का 27 अगस्त को एक वीडियो सामने आया, जिसमें उन्होंने अपने पिता और पत्नी के बीच अवैध संबंध का जिक्र करते हुए परिवार के लोगों पर उनकी हत्या की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया था। इस वीडियो में उन्होंने अपनी मां रजिया सुल्ताना और बहन पर भी गंभीर आरोप लगाए थे।

इस वीडियो और आरोपों के आधार पर मलेरकोटला में रहने वाले उनके पड़ोसी शमसुद्दीन चौधरी ने पंचकूला के पुलिस कमिश्नर को शिकायत सौंपी थी। इसी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पंचकूला के माता मनसा देवी थाना पुलिस ने पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा, उनकी पत्नी रजिया सुल्ताना, पुत्रवधू और बेटी सहित चार लोगों के खिलाफ 103 (1), 61 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Also Read : साउथ अफ्रीका बनाम पाकिस्तान : केशव महाराज के नाम 7 विकेट, मेजबान 333 रन पर ढेर

अखिल अख्तर पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में वकील थे। इस मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा और उनके परिवार की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

पंजाब के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मोहम्मद मुस्तफा के बेटे 35 वर्षीय अकील अख्तर को 16 अक्टूबर की रात करीब साढ़े 9 बजे अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

बता दें कि अकील के पिता मोहम्मद मुस्तफा 1985 बैच के आईपीएस अफसर थे। वे साल 2021 में डीजीपी पद से रिटायर हुए थे। इसके बाद उन्होंने राजनीति में आने का फैसला लिया और कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए थे। वे नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार भी रहे थे।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जैसे-जैसे जांच हो रही है, मामला आगे बढ़ रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo