रेलवे के सारे उपाय फेल हुए

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। दिवाली और छठ के अवसर पर बिहार और उत्तर भारत के दूसरे हिस्सों में लोगों को ले जाने के लिए रेलवे की ओर से किए गए सारे बंदोबस्त फेल हो गए हैं। रेलवे ने कई महीने पहले ऐलान किया था कि इस बार 12 हजार स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। लेकिन स्थिति यह है कि दिल्ली से लेकर मुंबई और सूरत तक हजारों की संख्या में लोग रेलवे स्टेशन पर या स्टेशन के बाहर पड़े रहे और ट्रेन में सवार नहीं हो सके। शनिवार और रविवार को हजारों लोग टिकट होने के बावजूद भीड़ की वजह से ट्रेन में सवार नहीं हो सके।

शनिवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। उन्होंने भीड़ नियंत्रण की तैयारियों का जायजा लिया। रेल मंत्री ने फिर दोहराया कि त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए 12 हजार स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और कई लोगों पर एफआईआर भी दर्ज की गई है। लेकिन हकीकत यह है कि गिनती की ट्रेनें हैं और हजारों लोग अलग अलग जगहों पर परेशान हैं।

रविवार को दिल्ली, मुंबई और सूरत से लेकर कई और शहरों में रेलवे स्टेशनों और बस स्टैंड पर भारी भीड़ देखी गई। खबर है कि सूरत में हजारों लोग टिकट होने के बावजूद ट्रेन में सवार नहीं हो पाए। स्टेशन से लेकर रिहायशी इलाकों तक यात्रियों की लाइनें लग गईं। एक  रिपोर्ट के मुताबिक 12 से 18 घंटे से भूखे, प्यासे लोगों की भीड़ स्टेशनों और बस स्टैंड के बाहर पड़ी रही। स्टेशनों के बाहर ट्रेन में सवार होने के लिए लोगों की दो दो किलोमीटर लंबी लाइनें देखी गई हैं।

महाराष्ट्र और गुजरात के स्टेशनों पर भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे की और से जानकारी दी गई है कि रविवार को और ट्रेनें चलेंगी। कई ट्रेनों में बोगियां भी बढ़ाई जा रही हैं। राजधानी दिल्ली के सभी रेलवे स्टेशनों पर भी पिछले कई दिनों से जबरदस्त भीड़ है। गौरतलब है कि बिहार में विधानसभा चुनाव भी है, जिसके लिए भाजपा की ओर से कई महीनों से लोगों को बाहर से अपने घर लाने के बंदोबस्त किए जा रहे हैं लेकिन सारे उपाय विफल साबित हुए हैँ।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo