घुसपैठियों पर शाह का निशाना

Categorized as समाचार

पटना। विधानसभा चुनाव के लिए तीन दिन के बिहार दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी यात्रा के दूसरे दिन शनिवार को विपक्षी पार्टियों पर जम कर हमला किया और घुसपैठ का मुद्दा उठाया। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा, ‘देश में घुसपैठिए कैसे वोट दे सकते हैं? बिहार की सत्ता का फैसला विदेशी नागरिक करेंगे क्या? ऐसे लोगों को चुन चुनकर देश से बाहर करेंगे’। बिहार में ध्रुवीकरण के सवाल पर शाह ने कहा, ‘मैंने सिर्फ घुसपैठिया कहा है। किसी को हिंदू, मुस्लिम नहीं कहा। विपक्ष मुस्लिम घुसपैठिए को यहां रहने देना चाहता है। इससे सांप्रदायिकता फैलाई जा रही है। हम ऐसा नहीं करते’।

विपक्ष पर हमला करते हुए अमित शाह ने कहा कि महागठबंधन में न सीटें तय हैं और न नेता है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा और कहा कि बिहार की जनता राहुल को भूल चुकी है। शाह ने कहा, ‘चुनाव आयोग के एसआईआर के फैसले का भाजपा स्वागत करती है। पूरे देश में एसआईआर होना चाहिए। राहुल एसआईआर पर अब चुप क्यों हैं’? अमित शाह ने दावा किया कि इस चुनाव के बाद बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि एनडीए में कोई मतभेद नहीं है।

एक निजी न्यूज चैनल के कार्यक्रम में शाह ने कहा कि आरजेडी ध्रुवीकरण कर रही है। भाजपा नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि बिहार में पहले जंगलराज था। शाह ने दावा किया कि अगले 10 साल में बिहार बाढ़ मुक्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार में बाढ़ के चलते तबाही मचती रही है, लेकिन नरेंद्र मोदी ने 2024 के बजट में कोसी के लिए हजारों करोड़ का बजट दिया है। इससे 50 हजार एकड़ से ज्यादा भूमि सिंचित की जाएगी और राज्य बाढ़ से पूरी तरह से मुक्त हो जाएगा। बिहार के लिए एनडीए के अगले 10 साल की योजना पर शाह ने कहा, ‘अब जो 10 साल आएंगे, उसमें हम बिहार को औद्योगिक राज्य बनाएंगे। हम बिहार को एआई का हब बनाएंगे’।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo