महागठबंधन में आपस में लड़ाई

Categorized as समाचार

पटना। बिहार में विपक्षी पार्टियों का गठबंधन आपस में ही लड़ रहा है। कांग्रेस और राजद के नेता एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। कांग्रेस का कहना है कि सीटों की घोषणा के बाद राजद उन सीटों पर उम्मीदवार उतार रही है, जहां से कांग्रेस को चुनाव लड़ना है। गौरतलब है कि पहले चरण की 121 सीटों में कांग्रेस के 24 प्रत्याशी मैदान में हैं। राजद ने 73 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। मुकेश सहनी की वीआईपी के सात और सीपीआई माले के सात प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।

इस तरह पहले चरण की 121 सीटों पर महागठबंधन के 129 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। आठ सीटों पर पार्टियों की आपस में लड़ाई है। इसके अलावा कई और सीटों पर पार्टियों ने सिंबल देने के बाद वापस लिए हैं फिर भी कंफ्यूजन बना हुआ है। गौड़ाबौराम सीट पर राजद ने एक मुस्लिम उम्मीदवार को संबल दिया था और उसने नामांकन दाखिल कर दिया। बाद में वह सीट वीआईपी के खाते में गई और मुकेश सहनी ने अपने भाई संतोष सहनी को उम्मीदवार बनाया। लेकिन अब राजद उम्मीदवार का नाम वापस कराना मुश्किल हो रहा है।

कांग्रेस ने 48 और सीपीआई माले ने 18 उम्मीदवारों की सूची जारी की है लेकिन राजद ने उम्मीदवारों की एक भी सूची जारी नहीं की है। इस वजह से कई सीटों पर कंफ्यूजन है। कई सीटों पर गठबंधन की एक से ज्यादा पार्टियों के उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम की सीट फंसी हुई है क्योंकि कहा जा रहा है कि राजद ने वहां से  सुरेश पासवान को उम्मीदवार बना दिया है।

महागठबंधन की इस खींचतान पर सीपीआई माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा, महागठबंधन में सीट शेयरिंग की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन सभी लोग नॉमिनेशन फाइल कर रहे हैं और हमें विश्वास है कि अगर तालमेल की कोई छोटी मोटी कमी है तो नाम वापस लेने के समय तक वह दूर हो जाएगी। उन्होंने कहा, ‘सीपीआई माले की 20 सीटों पर पूरी एकता है, क्योंकि हमने तय किया था कि यहां फ्रेंडली फाइट की कोई गुंजाइश नहीं होगी। कोई फ्रेंडली फाइट नहीं है’।


Previous News Next News

More News

कांग्रेस नेताओं के बयान से अखिलेश नाराज

October 2, 2026

उत्तर प्रदेश में सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस पार्टी के नेताओं की ओर से दिए जा रहे बयानों से समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव नाराज हैं। वे खासतौर से दो नेताओं से नाराज हैं। एक तो सहारनपुर के सांसद इमरान मसूद हैं और दूसरे कांग्रेस के नए बने प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम हैं मसूद…

राहुल विकल्प बनने का मैसेज दे रहे हैं

October 2, 2026

यह कमाल की बात है कि राहुल गांधी को नरेंद्र मोदी और अमित शाह के खिलाफ लड़ना है और उन्हीं से वैधता भी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में पार्टी नेताओं से कहा कि मोदी और शाह भी मानते हैं कि वे जाएंगे तो राहुल आएंगे। हालांकि राहुल ने यह बात एक खास…

अखिलेश ने धनराज को क्यों राज्यसभा दी?

October 2, 2026

यह ऐसा सवाल है, जिसका स्वंय अखिलेश यादव भी बहुत तार्किक और विश्वास करनेलायक जवाब नहीं दे सके। उनसे जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि एक नई पीढ़ी के नेता को वे आगे ला रहे हैं। सवाल है क्या रामगोपाल यादव और शिवपाल यादव के बेटों को संसद में भेजने से…

पंजाब में गलती दोहरा रही है कांग्रेस

October 2, 2026

कांग्रेस पार्टी पंजाब में वही गलती दोहरा रही है, जो उसने 2022 में की थी या 2025 में बिहार में की थी। ऐन चुनाव से पहले भाजपा पंजाब में प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग को बदल रही है। बताया जा रहा है कि वारिंग को इस बात की जानकारी दे दी गई है। यह…

महिला सुरक्षा : कानून के कागज़ और सड़क की सच्चाई !

October 2, 2026

भारत कानूनों की कमी से नहीं, उनके ईमानदार क्रियान्वयन की कमी से जूझ रहा है। दुनिया में कई ऐसे कई देश हैं जहाँ महिलाओं के प्रति अपराध पर कड़ी से कड़ी सज़ा दी जाती है जिससे उन देशों ऐसे अपराध नहीं होते। जब तक पुलिस राजनीति से मुक्त नहीं होगी और अदालतें वर्षों का इंतजार…

logo