ब्रह्मोस मिसाइल भारत की ताकत और आत्मनिर्भरता का सबसे बड़ा प्रमाण : राजनाथ सिंह

Categorized as समाचार

धनतेरस के शुभ अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ब्रह्मोस मिसाइल यूनिट के कार्यक्रम में देश की रक्षा, तकनीकी आत्मनिर्भरता और उत्तर प्रदेश के विकास पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि आज का दिन न सिर्फ लखनऊ के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का विषय है। 

राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन की शुरुआत में कहा मैं महादेव से प्रार्थना करता हूं कि उनका आशीर्वाद सभी देशवासियों पर बना रहे।

उन्होंने कहा कि लखनऊ उनके लिए सिर्फ एक संसदीय क्षेत्र नहीं, बल्कि भावनाओं से जुड़ा स्थान है। उन्होंने लखनऊ के तेज विकास पर प्रसन्नता जताई और कहा कि समय के साथ जैसे-जैसे ब्रह्मोस की विश्वसनीयता बढ़ेगी, वैसे-वैसे लखनऊ की पहचान भी और मजबूत होगी।

रक्षामंत्री ने कहा कि ब्रह्मोस जैसी मिसाइलें सिर्फ तकनीकी उपलब्धि नहीं, बल्कि देश की बढ़ती शक्ति और आत्मनिर्भरता का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा आज लखनऊ में देश की सबसे आधुनिक मिसाइल का निर्माण हो रहा है। यह कोई साधारण घटना नहीं है, यह भारत की सुरक्षा और सामर्थ्य का प्रैक्टिकल प्रूफ है।

Also Read : ब्रह्मोस सिर्फ भारत नहीं, दुनिया में मित्र देशों की रक्षा करने का सबसे सक्षम हथियार: योगी आदित्यनाथ

उन्होंने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान ब्रह्मोस मिसाइल के सफल प्रयोग ने न केवल भारत की सैन्य क्षमता को साबित किया, बल्कि देश का आत्मविश्वास भी बढ़ाया। राजनाथ सिंह ने कहा ब्रह्मोस ने दिखाया कि जीत अब हमारे लिए आदत बन चुकी है। बड़े शहरों से लेकर छोटे गांव तक, हर कोई अब भारत की इस ताकत को महसूस कर रहा है।

उत्तर प्रदेश के बदलाव पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि एक समय जब राज्य की पहचान ‘गुंडाराज’ के रूप में होती थी, निवेशक यहां आने से कतराते थे। लेकिन आज योगी आदित्यनाथ के मजबूत नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का चेहरा बदल गया है। रक्षा मंत्री ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश निवेश, उद्योग और नवाचार का केंद्र बन रहा है।

रक्षामंत्री ने आगे कहा कि अब भारत को हर स्तर की तकनीक चाहे वह बड़ी हो या छोटी, देश में ही विकसित करनी होगी। उन्होंने कहा, “हमें स्पेयर पार्ट तक के लिए विदेशों पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। बड़ी इंडस्ट्री के साथ छोटी इंडस्ट्री को भी बढ़ाना होगा। यही असली आत्मनिर्भरता है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि ब्रह्मोस जैसी परियोजनाएं न केवल देश की सुरक्षा को मजबूत करती हैं, बल्कि अर्थव्यवस्था को भी गति देती हैं। उन्होंने कहा हर मिसाइल सिर्फ हमारी रक्षा नहीं करती, बल्कि रोजगार और विकास के नए अवसर भी पैदा करती है। ब्रह्मोस सिर्फ हथियार नहीं, बल्कि समाज में नई रोशनी लाने का माध्यम है।

कार्यक्रम के अंत में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘2047 तक विकसित भारत’ के लक्ष्य का उल्लेख करते हुए कहा कि रक्षा क्षेत्र इस विजन को पूरा करने में निर्णायक भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि ब्रह्मोस जैसी शक्तियां यह विश्वास दिलाती हैं कि ‘मेक इन इंडिया’ अब सिर्फ नारा नहीं, बल्कि भारत की हकीकत है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo