नीतीश से मिले अमित शाह

Categorized as समाचार

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नाराजगी की खबरों के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को उनसे मुलाकात की। अमित शाह मुख्यमंत्री से मिलने एक, अणे मार्ग पहुंचे थे। गौरतलब है कि अमित शाह की पिछली यात्रा में नीतीश कुमार उनसे मिलने पटना के मौर्या होटल पहुंचे थे, जिसे लेकर कई तरह की चर्चाएं हुई थीं। बहरहाल, नीतीश से मुलाकात से पहले अमित शाह ने एक मीडिया समूह के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पद के दावेदार के सवाल पर कहा था कि मुख्यमंत्री का फैसला चुनाव के बाद विधायक करेंगे। उन्होंने कहा कि अभी एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहा है।

गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को तीन दिन के बिहार दौरे पर पहुंचे। पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आवास पर हुई मुलाकात एक औपचारिकता थी क्योंकि अमित शाह वहां सिर्फ 15 मिनट रूके। मुलाकात से पहले अमित शाह ने कहा, ‘अभी एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ रहा है। उन पर न सिर्फ बीजेपी, बल्कि बिहार की जनता को भी पूरा भरोसा है। एनडीए की जीत के बाद मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका फैसला विधायक दल करेगा’।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को को एक जनसभा को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा, ‘अब बिहार 3.0 का समय आ गया है। हम बिहार को इंडस्ट्रियल हब बनाएंगे। बिहार के युवाओं में पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा इंटेलिजेंस है। बिहार में जमीन की कमी हो सकती है, लेकिन हम ऐसे प्रोजेक्ट ला सकते हैं, जिनमें ज्यादा दिमागी मेहनत और कम जमीन की जरूरत हो’।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo