आईपीएस के बाद एएसआई का सुसाइड!

Categorized as समाचार

चंडीगढ़। हरियाणा के आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार की आत्महत्या का मामला उलझता जा रहा है। एक तरफ उनकी पत्नी और परिवार पोस्टमार्टम नहीं करा रहा है और राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहा है तो दूसरी ओर मंगलवार को एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कथित रूप से खुदकुशी कर ली है और दिवंगत आईपीएस पूरन कुमार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

मंगलवार को हरियाणा में रोहतक के साइबर सेल में तैनात असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर यावी एएसआई संदीप कुमार का शव मिला है। बताया जा रहा है कि उन्होंने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया है। उनका शव लाढ़ौत रोड पर खेत में बने अपने मामा के मकान से मिला है। मौके से चार पन्ने का सुसाइड नोट मिला है। एएसआई संदीप कुमार ने मरने से पहले एक वीडियो बनाया है, जिसमें वे दिवंगत आईपीएस वाई पूरन कुमार और उनके गनमैन सुशील कुमार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।

एएसआई संदीप कुमार की बनाई इस कथित वीडियो में उन्होंने कहा है, ‘भ्रष्टाचार केस में बदनामी के डर से आईपीएस पूरन ने सुसाइड किया है। उसे डर था कि परिवार की राजनीति पर असर पड़ेगा’। गौरतलब है कि छह अक्टूबर को रोहतक पुलिस ने पूरन कुमार के गनमैन सुशील कुमार को शराब कारोबारी से रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इससे अगले ही दिन यानी सात अक्टूबर को पूरन कुमार ने चंडीगढ़ में अपनी कोठी पर खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया था।

एएसआई संदीप कुमार के परिवार ने भी संदीप के पोस्टमॉर्टम से इनकार कर दिया है। उन्होंने संदीप का शव लाढ़ौत गांव में मामा के घर रखी है। उनका कहना है कि जब तक एफआईआर दर्ज नहीं होगी, पोस्टमॉर्टम नहीं कराएंगे। घटना की सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एएसपी प्रतीक कुमार परिवार को मनाने के लिए पहुंचे थे। इस बीच रोहतक पुलिस ने मंगलवार शाम को प्रेस बयान जारी कर कहा कि संदीप कुमार ने सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर सुसाइड किया है। उनके शव के पास से एक चार पन्नों का सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड से पहले संदीप ने जो वीडियो बनाई है, उसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा है कि संदीप कुमार एक ईमानदार पुलिस कर्मचारी थे, जो अपना कार्य कर्तव्य निष्ठा भाव से करता था।

एएसआई संदीप कुमार ने जो कथित वीडियो बनाया है उसमें वे आईपीएस पूरन कुमार पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। वे कह रहे हैं, ‘इनमें अहंकार इतना था। जब ये देखा कि पाप का घड़ा भर गया, जब पता लगा कि बदनाम होगा और परिवार की राजनीति पर भी नुकसान होगा, तो इसने अपने परिवार को बचाने के लिए सुसाइड किया। बड़ी-बड़ी जांच चली हैं, औरतें भी जेल में गई हैं। घरवाली को भी डर था कि भ्रष्टाचार केस में न आ जाए’।


Previous News Next News

More News

लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, लगातार आठवें दिन नहीं चल सका प्रश्नकाल

July 30, 2026

लोकसभा में बृहस्पतिवार को विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस समेत विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण प्रश्नकाल लगातार आठवें दिन नहीं चल सका और कार्यवाही शुरू होने के कुछ मिनट के भीतर दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई। कांग्रेस सदस्यों को बुधवार को सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाषण के दौरान पैदा…

भारत से लगे नेपाल के इलाकों में चौथे दिन भी कर्फ्यू जारी

July 30, 2026

नेपाल के कोशी प्रांत में भारत की सीमा से लगे सुनसरी जिले के कई हिस्सों में सांप्रदायिक हिंसा के बाद बृहस्पतिवार को लगातार चौथे दिन अनिश्चितकालीन कर्फ्यू जारी रहा। इस हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं। सुनसरी के सहायक मुख्य जिला अधिकारी पोषण लामिछाने ने…

राजस्थान: आठ जिलों में स्थाई लोक अदालतों के गठन को मंजूरी

July 30, 2026

राजस्थान सरकार ने आठ जिलों में स्थाई लोक अदालतों के गठन को मंजूरी दी है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इन स्थाई लोक अदालतों के गठन के प्रस्ताव को अनुमोदित किया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के निर्णय के तहत फलौदी, डीडवाना-कुचामन, खैरथल-तिजारा, ब्यावर, बाड़मेर,…

पंजाब में ‘प्रश्नपत्र लीक’ के विरोध में दिल्ली भाजपा का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

July 30, 2026

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली ईकाई ने बृहस्पतिवार को मंडी हाउस के निकट आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर पंजाब में कथित प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं को लेकर राज्य के शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी फिरोजशाह…

गृह मंत्री संसद में आने से क्यों डर रहे हैं, ‘अपराधबोध’ नजर आता है : राहुल

July 30, 2026

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर बीते 20 जुलाई को बलप्रयोग किए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को गृह मंत्री अमित शाह पर एक बार फिर निशाना साधा और सवाल किया कि वह संसद में आने से तथा इस मामले पर सफाई देने से क्यों डरे हुए हैं। लोकसभा में…

logo