ट्रंप चाहते हैं भारत-पाक मिल कर रहें

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। इजराइल और हमास के बीच स्थायी शांति बहाली के लिए मिस्र के शर्म अल-शेख में हुए शांति सम्मेलन में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच स्थायी शांति की भी बात कही। उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की मौजूदगी में यह बात कही। गौरतलब है कि शरीफ शांति सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे थे, जबकि भारत की ओर से विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह इसमें शामिल हुए।

शांति सम्मेलन से इतर राष्ट्रपति ट्रंप ने सोमवार को उम्मीद जताते हुए कहा कि भारत और पाकिस्तान अब मिल जुलकर रहेंगे। इस दौरान उन्होंने पीछे मुड़कर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की तरफ भी देखा और सवालिया लहजे में कहा, ‘ऐसा है न’? इस सवाल के बाद खुद ट्रंप और मंच पर मौजूद दूसरे नेता हंसने लगे। इस दौरान ट्रंप ने भारत को महान देश कहा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बिना उन्हें अच्छा दोस्त बताया।

ट्रंप ने कहा, ‘भारत एक महान देश है, उसके शीर्ष पर मेरा बहुत अच्छा दोस्त है, जिन्होंने शानदार काम किया है। मुझे लगता है कि भारत और पाकिस्तान अब अच्छे से साथ रहेंगे’। गौरतलब है कि कुछ महीने पहले ही भारत और पाकिस्तान के बीच तीन दिन का एक युद्ध हुआ था। ट्रंप उस युद्ध को रूकवाने का दावा करते हैं। मिस्र में हुए सम्मेलन में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने डोनाल्ड ट्रंप के युद्ध रुकवाने के दावे का समर्थन किया।

शहबाज शरीफ ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप वास्तव में शांति पुरुष हैं, उनके प्रयासों के बाद शांति स्थापित हुई है। उन्होंने न सिर्फ भारत और पाकिस्तान की जंग रुकवाई बल्कि दुनिया में आठ युद्धविराम कराए। ट्रंप ने अपने भाषण के बीच में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री से भाषण कराया और उनके भाषण को शानदार बताया। अपने भाषण में शरीफ लगातार ट्रंप की तारीफ करते रहे।


Previous News Next News

More News

लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, लगातार आठवें दिन नहीं चल सका प्रश्नकाल

July 30, 2026

लोकसभा में बृहस्पतिवार को विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस समेत विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण प्रश्नकाल लगातार आठवें दिन नहीं चल सका और कार्यवाही शुरू होने के कुछ मिनट के भीतर दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई। कांग्रेस सदस्यों को बुधवार को सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाषण के दौरान पैदा…

भारत से लगे नेपाल के इलाकों में चौथे दिन भी कर्फ्यू जारी

July 30, 2026

नेपाल के कोशी प्रांत में भारत की सीमा से लगे सुनसरी जिले के कई हिस्सों में सांप्रदायिक हिंसा के बाद बृहस्पतिवार को लगातार चौथे दिन अनिश्चितकालीन कर्फ्यू जारी रहा। इस हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं। सुनसरी के सहायक मुख्य जिला अधिकारी पोषण लामिछाने ने…

राजस्थान: आठ जिलों में स्थाई लोक अदालतों के गठन को मंजूरी

July 30, 2026

राजस्थान सरकार ने आठ जिलों में स्थाई लोक अदालतों के गठन को मंजूरी दी है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इन स्थाई लोक अदालतों के गठन के प्रस्ताव को अनुमोदित किया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के निर्णय के तहत फलौदी, डीडवाना-कुचामन, खैरथल-तिजारा, ब्यावर, बाड़मेर,…

पंजाब में ‘प्रश्नपत्र लीक’ के विरोध में दिल्ली भाजपा का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

July 30, 2026

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली ईकाई ने बृहस्पतिवार को मंडी हाउस के निकट आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर पंजाब में कथित प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं को लेकर राज्य के शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी फिरोजशाह…

गृह मंत्री संसद में आने से क्यों डर रहे हैं, ‘अपराधबोध’ नजर आता है : राहुल

July 30, 2026

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर बीते 20 जुलाई को बलप्रयोग किए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को गृह मंत्री अमित शाह पर एक बार फिर निशाना साधा और सवाल किया कि वह संसद में आने से तथा इस मामले पर सफाई देने से क्यों डरे हुए हैं। लोकसभा में…

logo