अमेरिका राजदूत भारत पहुंचे, जयशंकर से मिले

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। एरिक गार्सेटी की जगह भारत में नियुक्त हुए अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर दिल्ली पहुंच गए हैं। सीनेट की मंजूरी के बाद उनकी नियुक्ति पर मुहर लगी और उसके बाद वे भारत आए। शनिवार को उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की। नए अमेरिकी राजदूत गोर को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बेहद खास माना जाता है। इसलिए भारत आते ही विदेश मंत्री जयशंकर से उनकी मुलाकात को बहुत अहम माना जा रहा है। गौरतलब है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत पर 50 फीसदी टैरिफ दिया है, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ रहा है।

बहरहाल, अमेरिका के नए राजदूत गोर जिस समय भारत आए हैं उस समय प्रबंधन और संसाधन उप मंत्री माइकल जे रिगास भी दिल्ली के छह दिन के दौरे पर पहुंचे हैं। शनिवार को गोर से मुलाकात के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया में साझा कीं। उन्होंने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा, ‘नई दिल्ली में आज अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर से मिलकर प्रसन्नता हुई। इस दौरान भारत-अमेरिका संबंधों और इसके वैश्विक महत्व पर चर्चा हुई। उन्हें उनकी नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं’।

गौरतलब है कि भारत में नए अमेरिकी राजदूत के रूप में नियुक्ति के बाद सर्जियो गोर की यह पहली भारत यात्रा है। वो भारत में सबसे कम उम्र के अमेरिकी राजदूत हैं। बताया जा रहा है कि अपनी पहली यात्रा के दौरान, राजदूत गोर और उप मंत्री रिगास भारत सरकार के अपने समकक्षों से मिलकर विभिन्न दोपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इस बीच अमेरिकी दूतावास ने एक बयान में कहा गया कि अमेरिका अपनी रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने और एक सुरक्षित, मजबूत और समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए भारत के साथ काम करना जारी रखेगा।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo